जिला स्तरीय योगा स्पोर्ट्स प्रतियोगिता 2024, 10 से 14 वर्ष आयु में समाधान एकेडमी, करेली बड़ी से तीन विद्यार्थियों जिनमें कक्षा आठवीं से ओमप्रकाश, त्रिलोक, और कक्षा 7वीं से डायमंड साहू ने भाग लिए इस प्रतियोगिता में पूरे जिले के योग के विद्यार्थियों को विभिन्न आसनों में अभ्यास दिखाते हुए 15 सेकंड तक स्थिर होकर प्रदर्शन करने थे। वहीं इस प्रतियोगिता में *ओमप्रकाश साहू ने अपना उनिंदा प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया* समाधान एकेडमी, करेली बड़ी से उनके योग शिक्षक भूपेंद्र साहू भी इस कार्यक्रम में उनके मार्गदर्शन में सम्मिलित हुए उन्होंने बताया कि हमारे विद्यालय में नित्य प्रतिदिन प्रार्थना सभा में विभिन्न गतिविधियां जिनमें योग, ध्यान, प्राणायाम और व्यायाम कराए जाते हैं साथ ही संस्था प्रमुख चूड़ामणि साहू और सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं के प्रेरणा से हमने इस प्रतियोगिता में भाग लिए और हमारे छात्र ने द्वितीय स्थान प्राप्त किए यह शाला परिवार के लिए बहुत ही खुशी का पल है । सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं और अभिभावकों ने उन्हें बधाई प्रेषित किए।
