मगरलोड विकासखंड के मुख्यालय से 3 किलोमीटर समीप ग्राम करेली छोटी में पदमन दाऊ के निवास
में रिच्छिन माता विराजित है। वर्ष में एक बार दशहरा के दिन
रिच्छिन माता अपने भक्तों को दर्शन देती है। दशहरा के दिन
एक अक्टूबर बुधवार को पुजारी एवं माता के भक्तों द्वारा पूजा अर्चना कर गाजे बाजे के साथ निवेदन पश्चात माता लाल रंग की डांग में प्रवेश होकर दर्शन देती है। रिच्छिन माता में नारियल अगरबत्ती चढ़ाया जाता है। रिच्छिन माता मनोकामना पूर्ण करने वाली माता है। लाल रंग की डांग में अदृश्य रूप में विराजित माता की दर्शन करने हजारों भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ती है। माता की स्वागत में भक्तों के द्वारा अखाड़ा, तलवार, चालन कर खेलते हुए माता गांव की शीतला माता में भेंट मुलाकात करती है। भक्तों की मनोकामना पूर्ण होने पर माता को मानवांछित सामग्री भेंट स्वरूप चढ़ाया जाता है।
