करेली बड़ी ग्रामीन साहू विकास समिति का चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में सम्पन्न हुआ। निर्वाचन पर्वेक्षक के रूप में कार्तिक राम साहू (अध्यक्ष, परिक्षेत्र साहू समाज करेली बड़ी), टोमन साहू (सचिव, परिक्षेत्र साहू समाज करेली बड़ी) तथा अशोक साहू (अध्यक्ष, मां कर्मा मंदिर समिति बेलाही घाट) उपस्थित रहे।
नवनिर्वाचित पदाधिकारी इस प्रकार चुने गए:
अध्यक्ष : नारायण लाल साहू
उपाध्यक्ष (पुरुष) : गिरीश कुमार साहू
उपाध्यक्ष (महिला) : चित्ररेखा देवचरण साहू
संगठन सचिव : गौतम साहू
महिला प्रतिनिधि : कुलेश्वरी बसंत साहू
अध्यक्ष चुने जाने के बाद नारायण लाल साहू ने समाज के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में समाज को नशा मुक्ति, अंधविश्वास व सामाजिक कुरीतियों से मुक्त करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। साथ ही उन्होंने पूर्व पदाधिकारियों और समाज के सभी बंधुओं से मार्गदर्शन व सहयोग की अपील की।
इस अवसर पर शिक्षक कमल राम साहू, शेषनारायण साहू, भाउराम साहू, खेमलाल साहू, सुखीराम साहू, कृपाराम साहू, रामदयाल साहू, काशीराम साहू, नेहरू साहू (पूर्व जनपद सदस्य), शेखूराम साहू (ग्रामीण अध्यक्ष), महेंद्र साहू ( सदस्य जिला कार्यकारिणी ), ओमनाथ साहू (पूर्व अध्यक्ष साहू समाज), झालू राम साहू, गजेंद्र साहू, श्रीराम साहू, डोमार साहू (पूर्व सरपंच), अश्वनी साहू, चंद्र कुमार साहू,राजू साहू सहित बड़ी संख्या में साहू समाजजन उपस्थित रहे।
