*भारतीय जनता पार्टी मंडल मगरलोड का सेवा पखवाड़ा कार्यशाला भाजपा कार्यालय में आयोजित किया गया ।मां भारती के पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।सर्वप्रथम मंडल अध्यक्ष रोहित मोहन साहू ने सभी आमंत्रित अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत उद्बोधन किया , सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के संयोजक नरेश सिन्हा उद्बोधन में कहा 17 तारीख से 2 अक्टूबर तक के मंडल स्तर पर सभी कार्यक्रम को प्रदेश जिला नेतृत्व के निर्देशों का पालन करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने पर जोर दिया बैठक के सह प्रभारी भाजपा जिला उपाध्यक्ष विजय यदु कहा 15 दिन का सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम अत्यंत महत्वपूर्ण है उन्होंने कहा कि सर्वप्रथम स्वच्छता अभियान के साथ-साथ मंडल स्तर पर रक्तदान शिविर एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती हर बूथ में मानने और बूथ को मजबूत करने पर बल दिया तत्पश्चात मुख्य वक्ता शत्रुघ्न साहू ने सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी कहा कि सेवा पखवाड़ा का कार्यक्रम देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस 17 सितंबर से लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जयंती 2 अक्टूबर तक के बीच संपन्न करना है।
सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार की सेवा कार्य ,स्वच्छता, रक्तदान तथा अन्य कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। इस बैठक मे पूर्व मार्केटिंग अध्यक्ष टीकम साहू भाजपा मंडल महामंत्री मुरली सिन्हा,
नंदनी सिन्हा, जनपद सभापति कृष्णा ध्रुव, जनपद सदस्य हेमलता ध्रुव,महिला मोर्चा जिला कार्यकारिणी सदस्य दुर्गा साहू, शांति देवांगन,मंडल मंत्री एकेश्वर यादव,महिला मोर्चा मंडल महामंत्री भानु प्रिया साहू,पार्षद यशोदा साहू, विदम चौहान, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष लोकेश साहू, अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष भगत राम, युवा मोर्चा महामंत्री घनश्याम साहू, पद्मनी साहू,रमेश साहू, बूथ अध्यक्ष युवराज साहू, लीला राम साहू, पुरुषोत्तम साहू, महेश सिन्हा, सोसायटी अध्यक्ष जनक साहू, नारायण साहू, खूब चंद साहू, जय प्रकाश साहू, अश्वनी दाऊ, गुलशन साहू, फग्गु राम,हेमंत साहू अमलीडीह बूथ अध्यक्ष भाजपा के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।*


