मगरलोड क्षेत्र के ग्राम मोतीमपुर रोड पर मंगलवार, 4 अगस्त 2026 को एक अज्ञात महिला सड़क किनारे चलते-चलते अचानक गिरकर बेहोश हो गई। सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों की मदद से महिला को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मगरलोड भेजा गया।
फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि महिला आसपास के किसी गांव या पंचायत क्षेत्र की निवासी हो सकती है। यदि कोई व्यक्ति महिला को पहचानता हो या उसके परिजनों की जानकारी हो, तो तत्काल उन्हें सूचित कर उपचार स्थल तक पहुंचने की अपील की गई है। महिला की पहचान कराने के प्रयास जारी हैं।
