Ad Code

Responsive Advertisement

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विधायक आदर्श ग्राम परखंदा में आज वृक्षारोपण किया गया


 कुरूद / विदित हो कि कुछ ही दिन पूर्व स्कूल स्टॉफ, पंचायत बॉडी एवं ग्रामवासियों के द्वारा शैक्षणिक भ्रमण पर स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय सिंगपुर (प्राचार्य वी पी चंद्रा सर) एवं नवीन एवं मिडिल स्कूल ग्राम बोडरा (प्राचार्य बोरझा सर जी) जो कि छत्तीसगढ़ में मॉडर्न एवं शिक्षा के छेत्र में प्रचलित विद्यालय है का भ्रमण किया गया था । और यही से प्रेरित होकर परखंदा के शिक्षकों एवं ग्रामवासियों ने अपने गांव के स्कूल को मॉर्डन एवं उत्कृष शिक्षा, बच्चो में पढ़ाई को लेकर जज्बा आदि का संकल्प लिया, तथा उक्त कड़ी में आज संपूर्ण विद्यालय प्रांगण में 60 नग रॉयल, फॉस्टल एवं मनीला पाम आदि पौधों का वृहद रूप से रोपण किया। कार्यक्रम में

मुख्य अतिथि सरपंच श्रीमती माधुरी मोहित साहू , जनभागीदारी अध्यक्ष तारा साहू, प्राचार्य रविन्द्र साहू, प्रकाश चंद्राकर सर, गोपाल साहू, निर्मलकर सर, सहित स्कूली स्टॉफ तथा उपसरपंच पूनम साहू,  गिरेंद्र साहू, पंचगण तला निषाद, धनेश्वरी ध्रुव, मोहित साहू, खिलेश साहू, संतोष निषाद, नरेंद्र साहू, टीकाराम साहू, गजानंद साहू, युगल साहू,  सीताराम साहू, उग्गू रजक, राजा साहू, सहित स्कूली स्टॉफ सहित ग्रामीणजन काफी संख्या में उपस्थित थे।

Ad Code

Responsive Advertisement