Ad Code

Responsive Advertisement

*उत्तम साहू को मिला नागार्जुन राज्य अलंकरण सम्मान*



अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस 8 सितंबर के उपलक्ष्य में प्रकृति विज्ञान शिक्षण यात्रा संस्था छत्तीसगढ़ द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य ,वैज्ञानिक दृष्टिकोण के प्रचार, विज्ञान के प्रचार प्रसार, जनसेवा, प्रकृति संरक्षण ,स्वच्छता स्वास्थ्य, कला, संस्कृति, समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण, रूढ़िवादी, जन जागरूकता सहित अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए राज्य अलंकरण 2025 का आयोजन प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन अकादमी भवन कुरूद जिला-धमतरी में किया गया | प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन संस्था प्रतिवर्ष प्रदेश भर में अलग-अलग क्षेत्र में नवाचार व उल्लेखनीय कार्य करने वाले शिक्षकों के कार्य व प्रस्ताव के आधार पर चयन करता है| इस वर्ष भी प्रदेश भर से 100 शिक्षकों एवं 10 खोजी छात्रों को उनके विलक्षण प्रतिभा और अलग-अलग क्षेत्र एवं रचनात्मक कार्यों के आधार पर सम्मानित किया गया | चयनित शिक्षकों को मंच में बैठाकर दूध मिश्रित जल से चरण प्रक्षालन किया गया |इसके पश्चात तिलक चंदन लगाकर महाआरती की गई |जिसमें उत्तम कुमार साहू शिक्षक शासकीय माध्यमिक शाला धौराभाठा(खि), विकासखंड- मगरलोड, जिला -धमतरी को मुख्य अतिथि डॉ हित नारायण टंडन सहायक प्राध्यापक एवं विभाग अध्यक्ष गुरु घासीदास शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुरूद, अजय कुमार मंडावी पद्मश्री शिल्प कला छत्तीसगढ़, रश्मि शर्मा आर.के.साइंस सेंटर गोंदिया महाराष्ट्र ,अभिषेक शुक्ला अध्यक्ष प्रकृति शिक्षक विज्ञान यात्रा के हाथों नागार्जुन राज्य अलंकरण 2025 प्रशस्ति पत्र ,मेडल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया|

उत्तम साहू को नवाचारी गतिविधियां, पर्यावरण संरक्षण ,सामुदायिक सहभागिता, बैकलेस डे, आर्यभट्ट गणित एवं विज्ञान क्लब, यूथ एवं इको क्लब ,जन जागरूकता प्रतियोगी परीक्षा ,विभिन्न रचनात्मक गतिविधियां हेतु मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण ज्ञानदीप पुरस्कार ,जिला स्तरीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान, विनोबा ऐप में शैक्षिक गतिविधियों के लिए मुख्यमंत्री एवं कलेक्टर से सम्मान,राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान, शिक्षा श्री सम्मान ,पूर्व स्कूल शिक्षा सचिव डॉ आलोक शुक्ला द्वारा नवाचारी गतिविधि को फेसबुक में स्थान, प्रदेश ,जिला, परिक्षेत्र साहू समाज द्वारा सम्मान ,ग्रामीण गौरव सम्मान से नवाजा जा चुका है| इनके द्वारा विशेष पहल के अंतर्गत गृह ग्राम खिसोरा में मातृभूमि अधिकारी कर्मचारी संगठन द्वारा विभिन्न रचनात्मक कार्य किया जा रहा है| इस उपलब्धि पर प्रकृति विज्ञान शिक्षण संस्थान प्रमुख अभिषेक शुक्ला ,समीक्षा गायकवाड, भुवनेश्वर मरकाम, विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनीष ध्रुव, बीआरसीसी तामेश्वर ठाकुर, संकुल प्राचार्य कौशल रात्रे, संकुल समन्वयक श्री राम साहू ,प्रधान पाठक कोमेश साहू, शिक्षिका प्रियंका साहू, शाला प्रबंध समिति अध्यक्ष मुकेश साहू, सरपंच दानीराम देवांगन, उपसरपंच मोहन ध्रुवंशी, पूर्व सरपंच टिकेश्वरी सूरज साहू, सेवानिवृत्त एस. आई छन्नू लाल साहू ,सेवानिवृत्त पोस्टमास्टर चिंताराम साहू,ग्रामीण अध्यक्ष टानिक साहू , कितेश्वर गायकवाड़ सचिव,शिक्षक केशव यादव, भागीरथी यादव ,पालक गण पुर्णिमा ध्रुवंसी, योगिता साहू ,निर्मला साहू , इंद्राणी विश्वकर्मा गोवर्धन देवांगन,विनय साहू, टिकेश्वरी साहू,भुनेश्वर साहू,मेघराज साहू, राजू साहू,थनेश्वर नगारची, नेमीचंद साहू, गोकुल साहू ,युवा साथी टिकेश्वर यादव ,जसराज साहू ,नीलम सोनी सहित अनेक लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दिया|

Ad Code

Responsive Advertisement