ब्लॉक स्तरीय बैठक मधुबन धाम मगरलोड में आयोजित किया गया था।33गांव के सतनामी समाज के लोगों द्वारा चुनाव हुआ।अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवार थे।जिसमें चंद्रकला बंजारे 98 वोट, सुरेश चेलक को 66वोट ,रेवाराम जांगडे़ को 9वोट मिले।इस तरह श्रीमती चंद्रकला बंजारे को 28वोट से विजयी घोषित किया गया। सभापति महोदय नंदलाल गायकवाड जी के द्वारा समाज के समक्ष नियुक्त पद दिया|ब्लॉक पदाधिकारीयों का गठन किया।अध्यक्ष चन्द्रकलाबंजारे, उपाध्यक्ष कुसुमलता गायकवाड़, और रेवाराम जांगडे़, ब्लॉक सचिव देवनारायण चेलक शिक्षक,सहसचिव रेमन घृतलहरे शिक्षक, कोषाध्यक्ष पूर्णिमा मारकंडे ,महिला,प्रकोष्ठ अध्यक्ष जानकी कुर्रे,संरक्षक नंदलाल गायकवाड़, कर्मचारी प्रकोष्ठ संजय बघेल, मीडिया प्रभारी, मालिक राम गायकवाड़, संगठन मंत्री दिनेश बंजारे, भगत मारकंडे ,सलाहकार रामा बंजारे, फग्गू घृतलहरे, नरेश बघेल, पंडित, सेवक राम बांधे,और भगेश्वर कोसले,व तुलसी राम घृतलहरे बने ।सभी पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराया गया ।