Ad Code

Responsive Advertisement

*एक ही दिन में 09 प्रकरणों में 35 जुआरी हुए गिरफ्तार - मोटर सायकिल मोबाइल सहित नगदी 2.93 लाख से अधिक की जप्ती*



 *एसपी धमतरी के निर्देशन में धमतरी पुलिस द्वारा जिले भर में जुआ के खिलाफ की बड़ी कार्यवाही*

■ *कोतवाली, कुरूद, नगरी और अर्जुनी पुलिस द्वारा की गई संयुक्त कार्यवाही से जुआरियों में मचा हड़कंप*

एसपी.धमतरी के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में आने वाले दीपावली त्यौहार को मद्देनजर रखते हुए जिलेभर में जुआ सट्टा के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया।

अभियान के तहत थाना कोतवाली, थाना कुरूद, थाना नगरी और थाना अर्जुनी पुलिस द्वारा एक ही दिन में अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर कुल 09 प्रकरणों में 35 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया है।

जुआरियों के कब्जे से कुल 53,940/- रूपये नगद, मोबाईल, ताश पत्ती, मोटरसाइकिल आदि मिलाकर 2,93,940/- रूपये का माल जप्त किया गया।

 *थाना कुरूद की दो कार्यवाही*

थाना कुरूद पुलिस ने ग्राम उमरदा व परखंदा में आम जगह पर काट पत्ती जुआ खेलते 10 जुआरियों को गिरफ्तार किया।

दोनों स्थानों से कुल 4,930/- रूपये एवं ताश पत्ती जप्त कर धारा 3(2) जुआ अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

 *मुख्य जुआरी:*

संतोष दीवान, मनीष केवट, हिमांशु केवट, प्रदीप चंद्राकर, रमेश पटेल, शिवकुमार सोनकर, प्रताप साहू, मनीष साहू, संदीप सोनकर, मिथुन यादव (सभी साकिन थाना कुरूद क्षेत्र)।

 *थाना नगरी की कार्यवाही*

थाना नगरी पुलिस ने बाजार पारा नगरी में काट पत्ती जुआ खेलते तीन जुआरियों सागर भारती, अजय सिंह एवं धनराज सवइ - को गिरफ्तार किया।

इनके पास से 240/-रूपये एवं 52 ताश पत्ती जप्त की गई।

 *थाना अर्जुनी की तीन कार्यवाही* 

थाना अर्जुनी पुलिस ने तीन स्थानों - बोडरा, बलियारा और लोहरसी - में कार्यवाही की।


1️⃣ बोडरा बाजार चौक से दूजराम साहू और सानू गुप्ता गिरफ्तार, 5,200/- रूपये एवं 52 ताश पत्ती जप्त।

2️⃣ ग्राम बलियारा में लिकेश साहू, धनराम धोबी और जनक कंवर गिरफ्तार, 8,400/-रूपये एवं 52 ताश पत्ती जप्त।

3️⃣ लोहरसी बाजार चौक में मोहित सोनकर खड़खड़िया जुआ खेलाते पकड़ा गया, 1,350/-रूपये एवं सामान जप्त, धारा 6(क) जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज।

 *थाना कोतवाली की कार्यवाही*-: 

थाना कोतवाली द्वारा भी 17 जुआरियों पर कार्यवाही की गई, जिससे समग्र रूप से 35 जुआरी गिरफ्त में आए।

 *कुल जप्ती सामान*

 कुल जुआरी गिरफ्तार- 35

 कुल प्रकरण - 09

कुल नगद जप्त – 53,940/-रूपये

 कुल संपत्ति जप्त (मोबाइल, वाहन आदि सहित) – 2,93,940/-रूपये

 *धमतरी पुलिस का संदेश*

“जिले में जुआ, सट्टा, अवैध शराब और साइबर अपराध जैसे गैरकानूनी गतिविधियों पर सख्त कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। सार्वजनिक स्थलों पर अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध कठोर कदम उठाए जाएंगे।”

 *महत्वपूर्ण सूचना*

● हालांकि जुआ अधिनियम के अंतर्गत दर्ज अपराध सामान्यतः जमानती होते हैं, परंतु यह एक दंडनीय अपराध है जो व्यक्ति के अपराधिक रिकॉर्ड में दर्ज रहता है।

कई बार ऐसे मामलों के कारण फटाका लाइसेंस के आवेदन, चरित्र सत्यापन (Character Verification), सरकारी नौकरी में पुलिस वेरिफिकेशन, या पासपोर्ट जैसी महत्वपूर्ण सुविधाओं के लिए आवेदन करते समय व्यक्तियों को कठिनाई एवं विलंब का सामना करना पड़ता है।

Ad Code

Responsive Advertisement