Ad Code

Responsive Advertisement

*शिक्षक उत्तम कुमार साहू ने ज्ञानदीप सम्मान मिलने पर विद्यालय में ज्ञान की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा की स्थापना कराया*


 

शासकीय माध्यमिक शाला धौराभाठा(खि) के शिक्षक उत्तम कुमार साहू द्वारा मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण ज्ञान दीप सम्मान मिलने पर आज एक अत्यंत शुभ और भक्तिमय  वातावरण में विद्या की देवी मां सरस्वती की भव्य प्रतिमा की स्थापना की गई| प्रतिमा की स्थापना से पहले वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा अर्चना की गई| आचार्य श्री जितेंद्र शर्मा ने विधि विधान से प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न कराया|


इस दौरान पूरे विद्यालय परिसर में धार्मिक श्लोको और मंत्रों की गूंज सुनाई दी जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया|विद्यालय के शिक्षक उत्तम कुमार साहू  ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और इस आयोजन को विद्यालय के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया उन्होंने कहा हम आशा करते हैं की मां सरस्वती के आशीर्वाद से हमारे सभी छात्र-छात्राएं ज्ञान के मार्ग पर आगे बढ़ते हुए सफलता की नई ऊंचाइयों को छुएंगे| विद्यालय में मां सरस्वती के प्रतिमा की स्थापना छात्रों के जीवन में ज्ञान और प्रकाश का संचार करेंगी यह हमें याद भी दिलाता है कि शिक्षा सिर्फ किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं बल्कि इसमें नैतिकता और मूल्यों का समावेश भी होना चाहिए| विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि यह प्रतिमा छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी| अब हर वर्ष बसंत पंचमी के अवसर पर विशेष पूजा अर्चना और कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा |

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरित एवं न्योता भोज का आयोजन किया गया किया गया और छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई| कार्यक्रम में संकुल प्राचार्य कौशल रात्रे, संकुल समन्वयक श्री राम साहू ,प्रधान पाठक कोमेश साहू ,शिक्षक उत्तम कुमार साहू सह परिवार, तेजराम पटेल, शिक्षिका प्रियंका साहू ,मोंगरा साहू, रुक्मणी साहू, गायत्री सेन मुकेश साहू अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति, टानिक साहू ग्रामीण अध्यक्ष, छन्नू राम साहू सेवानिवृत्ति एस आई , चिंताराम साहू सेवानिवृत्त  पोस्ट मास्टर, गोवर्धन देवांगन गिरधारी साहू, खोमन ध्रुवंसी,विनय साहू यादराम साहू, पन्ना देवांगन, मातृशक्ति टिकेश्वरी साहू, योगिता साहू ,निर्मला साहू, पूर्णिमा ध्रुवंशी, शांति यादव, हेमपुष्पा साहू,यामिनी साहू, कांति साहू, शकुंतला साहू ,गौरी यादव, रजनी यादव सहित बड़ी संख्या में माताएं एवं प्यारे-प्यारे छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे |

Ad Code

Responsive Advertisement