मगरलोड ब्लॉक के गौरव ग्राम खिसोरा में दीपावली त्यौहार के शुभ अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेलकूद का आयोजन किया गया।जिसमें प्रतिभागी बच्चों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया,इस मौके पर बच्चों द्वारा राउत नाचा, सुआ नृत्य की मनोरम एवं शानदार प्रस्तुति दिया,एवं कुर्सी दौड़, फ़ुग्गा फोड़,चित्रकारी,रंगोली प्रतियोगिता में भाग लिया।सभी प्रतिभागियों को प्रथम,द्वितीय स्थान वाले को पुरस्कार दिया गया,साथ ही आर्यन साहू का बर्थडे सेलिब्रेशन किया।सभी टीचर्स के सहयोग से कार्यक्रम सफल रहा।विद्यालय परिवार की ओर से समस्त बच्चों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी गयी।
