Ad Code

Responsive Advertisement

छत्तीसगढ़ राज्य गौरव सम्मान से पुरस्कृत किए गए धमतरी जिले शिक्षक खुबलाल साहू और व्याख्याता मति दशोदा साहू।


शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ द्वारा  रायपुर के विमतारा भवन में छत्तीसगढ़ विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले शिक्षकों,मीडिया कर्मियों एवं अन्य अनेक उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिकों का सम्मान कार्यक्रम रखा गया।

जिसमें उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों, समाजसेवियों, एवं मीडिया को राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया l इस अवसर पर धमतरी जिले से उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक सह रेडक्रॉस ब्लाक काउंसलर  खूबलाल साहू शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बागतराई एवं व्याख्याता मति दशोदा साहू शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भेंड़रा को  शैक्षणिक गतिविधि के क्षेत्र में पर्यावरण, स्वास्थ्य, सेवा, वृक्षारोपण, मतदाता जागरूकता, यातायात सुरक्षा,नागरिक सुरक्षा, कोरोना जागरूकता एवं विभिन्न अन्य जागरूकता कार्यक्रम के लिए उत्कृष्ट कार्य करने हेतु अकादमी के द्वारा  प्रशस्ति पत्र, मेडल ,श्रीफल ,साल  से पुरुस्कृत करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया l जिसके लिए रेडक्रास पूर्व राज्य सचिव प्रदीप कुमार साहू,जिला संगठक आकाश गिरी गोस्वामी चेयरपर्सन प्राप्ति वाशानी, वाइस चेयरपर्सन शिवा प्रधान, सहायक नेत्र अधिकारी डॉ गुरुशरण साहू ,खोमन साहू,अवध साहू, मनोज साहू सत्य प्रकाश प्रधान होमेश्वर प्रसाद ,दुष्यंत एवं शिक्षक स्टाफ स्कूल के प्राचार्य  के आर बघेल, शाला विकास समिति के अध्यक्ष पुनाराम साहू एवं सदस्य गण ,छ ग टीचर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष भूषण चंद्राकर एवं जिला  पदाधिकारीगण व सहकर्मियों ने उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई प्रेषित किया है l

Ad Code

Responsive Advertisement