Ad Code

Responsive Advertisement

स्वदेशी उत्पादों से जगमगाया महिला उद्यमिता मेला छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष पर “बिहान मेला” का हुआ आयोजन


 कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने महिला स्वसहायता समूहों की उत्पाद सामग्री की खरीदी की

गरियाबंद / छत्तीसगढ़ राज्य गठन के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आज कलेक्ट्रेट परिसर गरियाबंद में महिला उद्यमिता मेला (बिहान मेला) का आयोजन किया गया। इस मेले में विभिन्न महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा स्वदेशी उत्पादों की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई। मेले में महिलाओं ने दीपावली पर्व को ध्यान में रखते हुए मिट्टी के दीपक, अगरबत्ती, मोमबत्ती, फिनायल, आचार, झाड़ू, साबुन, पापड़, बाड़ी उत्पाद एवं हस्तनिर्मित सजावटी वस्तुओं का प्रदर्शन और विक्रय किया। इन स्वदेशी उत्पादों को देखकर आगंतुकों ने महिला समूहों की सराहना की और घरेलू वस्तुएं खरीदकर उनके आत्मनिर्भर प्रयासों को समर्थन दिया।


इस अवसर पर कलेक्टर बी.एस. उईके, पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा, जिला पंचायत सीईओ प्रखर चंद्राकर ने स्टालों का अवलोकन किया। उन्होंने समूह की महिलाओं से संवाद करते हुए दीपावली पर्व पर स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने की अपील की तथा महिलाओं को अपने व्यवसाय को विस्तार देने हेतु प्रोत्साहित किया। इस दौरान कलेक्टर  उईके ने कहा कि राज्य शासन द्वारा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए “बिहान” जैसी योजनाएं एक प्रभावी मंच सिद्ध हो रही हैं। इन मेलों से न केवल ग्रामीण अंचल के स्वदेशी उत्पादों को बाजार मिल रहा है, बल्कि महिलाओं में आत्मनिर्भरता की भावना भी सशक्त हो रही है। इस अवसर पर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक एवं जिला पंचायत सीईओ सहित अधिकारी-कर्मचारी ने महिला स्वसहायता समूहों की उत्पाद सामग्री की खरीदी की। उन्होंने सभी लोगों को बिहान समूहों द्वारा बनाए गए उत्पादों का खरीदी करने का आग्रह किया।

Ad Code

Responsive Advertisement