Ad Code

Responsive Advertisement

अद्भुत भक्ति मुझे माता के चरण स्पर्श पूरी घटना सीसीटीवी में हुई कैद


 धमतरी जिले एक अद्भुत घटना सामने आए हैं कि बिलाई माता मंदिर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक लोहे की रॉड और चाकू लेकर सीधे गर्भगृह की ओर बढ़ने लगा। पुजारियों ने उसे रोका तो उसने चाकू निकाल लिया और अपने हाथ पर वार कर लिया। मंदिर परिसर में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

पंडितों और युवक के बीच काफी देर तक बहसबाजी होती रही, जिसका पूरा दृश्य सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। बताया जा रहा है कि युवक माता के चरणों में अपनी आंखें चढ़ाने की बात कह रहा था। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया।

पुजारी नारायण दुबे के अनुसार, रविवार को सुबह करीब 10 बजे युवक मंदिर पहुंचा और बिना कुछ बोले सीधे देवी के गर्भगृह की ओर बढ़ने लगा। पंडितों को उसकी हरकत संदिग्ध लगी, इसलिए रोकने पर उसने लोहे की रॉड से हमला करने की कहने मुद्रा अपनाई। जब यह छीन ली गई, तो उसने जेब से चाकू निकाल लिया और अपने ही हाथ पर वार करने

लगा।

मंदिर शहर से थोड़ा दूर होने के कारण पुलिस को पहुंचने में लगभग आधा घंटा लग गया। इस बीच पुजारी और श्रद्धालु युवक को संभालने की कोशिश करते रहे। जब पुलिस उसे ले जाने लगी, तो वह लगातार कहता रहा – “मुझे माता के चरण स्पर्श

करने हैं, मैं अपनी आंखें चढ़ाना चाहता हूं...

यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो चुकी है और अब शहर में चर्चा का विषय बन गई है।



Ad Code

Responsive Advertisement