आदिवासी कंवर पैकरा समाज धमतरीराज के निर्देशानुसार समस्त सर्कल के आश्रित ग्रामों में अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ गठन एवं विस्तार के लिए प्रस्ताव लिया गया है,इसी तारतम्य में मधुबनधाम सर्कल अंतर्गत आश्रित ग्राम नवागांव(धौ) में दीपावली के अवसर पर अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ का दीवाली मिलन एवं संगठन विस्तार का कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ इष्ट देवी देवताओं की पूजा अर्चना पश्चात किया गया। सभा के सभापति सर्व श्री पोखन कंवर रहे। सबसे पहले समस्त अधिकारी कर्मचारियों का परिचय एवं स्वागतम अभिनंदन किया गया। अधिकारी कर्मचारियों द्वारा *PAY BACK TO SOCITY* के लिए प्रस्ताव लिया गया।साथ ही संगठन विस्तार की कार्यवाही संपन्न हुई। संरक्षक, सलाहकार, कोषाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी पदों के मनोनयन से पदाधिकारियों का चयन किया गया तत्पश्चात शपथग्रहण संपन्न हुआ। साथ ही सेवानिवृत कर्मचारी बाबूलाल कंवर जल संरक्षण विभाग भारत सरकार का साल श्री फल भेंट कर सम्मानित किया गया।उक्त कार्यक्रम में अध्यक्ष युवलाल कंवर,सचिव श्यामलाल कंवर,संरक्षक इंदरसिंह कंवर,महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष भुनेश्वरी कंवर, सचिव वत्सला कंवर, युवा प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष भेपेंद्र कंवर, सचिव टूकेश्वर कंवर एवं समस्त 16 विभाग के अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए।
