2 अक्टूबर, 2025 गांधी जयंती के अवसर पर देशभर के करेली बड़ी चौकी पुलिस एवं ग्रामीण क्षेत्रों में महात्मा गांधी की 156वीं जयंती बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। गांव-गांव में स्वच्छता अभियान चलाए गए, ग्रामीणों ने बापू के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
गांधी जयंती पर ग्रामीण भारत ने न केवल बापू को श्रद्धांजलि दी, बल्कि उनके आदर्शों को जीवन में उतारने का सार्थक प्रयास भी किया। गांधीजी का स्वच्छ, आत्मनिर्भर और
सपना
सशक्त गांव आज भी जन-जन की प्रेरणा बना हुआ है। ग्राम पंचायत भेंडरी के गांधी चौक में गांधी जी के मूर्ति की विधिवत पूजा अर्चना कर माल्यार्पण किया इस मौके पर
करेली चौकी पुलिस से प्रधान आरक्षक नकुल आरक्षक लहरी विश्वजीत प्रेम राम सिंहा
ग्राम वासी पहलाद ध्रुव ज्ञानचंद साहू भोला साहू शिक्षक एवं ग्रामवासी शामिल रहे ।

