Ad Code

Responsive Advertisement

*1 फरवरी से 15 फरवरी 2026 तक राजिम कुंभ(कल्प) क्षेत्र से जुड़े प्रमुख मार्गों पर भारी मालवाहक वाहनों के आवागमन पर लगाया गया, प्रतिबंध।*


 

राजिम कुंभ कल्प 2026 के सफल आयोजन और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने निर्णय लिया है। जिला कलेक्टर बी.एस. उईके द्वारा जारी आदेश क्रमांक 187/कले./स्टे./स्था./दिनांक 30.01.2026 के तहत नेशनल हाइवे 130(सी) रायपुर से राजिम, चौबेबांधा मार्ग से नवापारा पुल एवं राजिम से फ़िंगेश्वर मार्ग के लिए यह प्रतिबंध प्रतिदिन प्रातः 6 बजे से रात्रि 12 बजे तक प्रभावशील रहेगा। आदेश में उल्लेख है कि कुंभ आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में आमजन और दर्शनार्थियों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए यह सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक है।

         दिनांक 01 फरवरी से 15 फरवरी 2026 तक भारी वाहनों के सुचारू रूप से आवागमन के लिए पाण्डुका चारोधाम चौक से परिवर्तित मार्ग मगरलोड़ होते हुए ग्राम बडे़ राजपुर के पास भारतमाला रोड़ वहां से ग्राम कुरूद,अभनपुर के लिए निर्धारित किया गया है।

Ad Code

Responsive Advertisement