77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर लखनऊ के विधानभवन परेड स्थल में आयोजित मुख्य समारोह में एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत 10 राज्यों से आये 18 दलों के 261 कलाकारों के साथ मन मोहना राउत नाचा संस्था धौराभाठा धमतरी के कलाकारों ने छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध लोक नृत्य राउत नाचा की मनमोहक प्रस्तुति दी। समारोह के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास में दल प्रमुख के साथ संवाद किया। उत्कृष्ट सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को सराहते हुए उनका अभिनंदन कर अपनी कला का निरंतर अभ्यास करते रहने की सीख के साथ कलाकारों को सम्मानित किया। आदरणीय योगी जी व उत्तर प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ संस्कृति विभाग का इस अद्भुत कला संगम में सम्मिलित होने का अवसर प्रदान करने के लिए हृदय से धन्यवाद ।
संस्था के संचालक केशव यादव ने बताया कि वे विगत 28 वर्षो से राऊत नाचा की प्रस्तुति अंचल के साथ ही राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर देते आ रहे हैं पर योगी जी के हाथों से सम्मानित होकर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
केशव यादव के साथ दल में गौरी शंकर यादव, टिकेश्वर यादव, सोम प्रकाश यादव, गितेश यादव, घना यादव, ललित यादव, निरज यादव, गणपत यादव, डिगेन्द्र यादव, सियाराम नगारची,ओंकार ध्रुव , मन्नू साहू, टिकेश्वर ध्रुव, राजू निषाद आदि ने राऊत नाचा की शानदार प्रस्तुति दी।
