Ad Code

Responsive Advertisement

संत रविदास जन्मोत्सव पर आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी द्वारा सामाजिक न्याय का लिया संकल्प


 

शहडोल। संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती के अवसर पर जिले में वैचारिक क्रांति और सामाजिक एकजुटता का नजारा देखने को मिला। आजाद समाज पार्टी (ASP) और भीम आर्मी एकता मिशन के तत्वावधान में आयोजित भव्य कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। इस दौरान वक्ताओं ने संत रविदास के 'बेगमपुरा' (ऐसा समाज जहाँ कोई दुख न हो) के सपने को साकार करने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।

महापुरुषों के मार्ग पर चलने की शपथ

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला संयोजक राजेश कुशवाहा एवं सजीवन कोल की मौजूदगी में संत रविदास जी के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला नेतृत्व ने कहा कि भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी का मुख्य उद्देश्य समाज के वंचित वर्गों को उनका संवैधानिक हक दिलाना और संत रविदास जी के समतावादी विचारों को धरातल पर उतारना है।

इनकी रही सक्रिय सहभागिता

आयोजन को सफल बनाने में संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं ने दिन-रात मेहनत की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से धर्मेन्द्र कुशवाहा, मनोज कुशवाहा, रामशरूप कोल, सूरज बैगा, नरेंद्र प्रजापति, रामनरेश चौधरी, विश्वनाथ चौधरी, रामकुमार चौधरी, मनोज चौधरी, नंन्दू चौधरी, छोटू चौधरी, रामपाल चौधरी, दददू बैगा एवं बाल कारण बैगा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे।

वैचारिक संगोष्ठी और एकता का संदेश

कार्यक्रम के दौरान एक संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया, जिसमें वक्ताओं ने कहा कि संत रविदास जी ने सदियों पहले ऊंच-नीच और भेदभाव के विरुद्ध आवाज उठाई थी। आज भीम आर्मी एकता मिशन उसी विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए युवाओं को शिक्षित और संगठित कर रहा है। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने समाज में भाईचारा और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करने का संकल्प लिया।

Ad Code

Responsive Advertisement