Ad Code

Responsive Advertisement

*माध्यमिक शाला हरदी के शिक्षक अशोक कुमार साहू हुए सम्मानित *



धमतरी जिले में संचालित लाइफ स्किल कार्यक्रम एवं FLN तथा JNV अभ्यास परीक्षा के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को माननीय जिला मिशन समन्वयक (DMC) अनुराग त्रिवेदी जी, APC  खिलेन्द्र साहू जी, APC श्रीमती लता साहू जी एवं APC ओंकार बंजारे जी के करकमलों द्वारा विनोबा एप्स में बेहतर कार्य करने पर मगरलोड विकासखंड से शासकीय माध्यमिक शाला हरदी के शिक्षक अशोक कुमार साहू को सम्मानित किया गया । इस अवसर पर बेहतर कार्य करने के लिए उपस्थित अधिकारियों द्वारा उन्हें शुभकामनाएं दी गई। विनोबा एप्स में माह फरवरी में बेहतर कार्य करने  पर पोस्ट आफ मंथ के विजेता का सम्मान प्राप्त हुआ।  विनोबा ऐप्स में  पोस्ट आफ मंथ के विजेता के रूप में मगरलोड विकासखंड से  अशोक कुमार साहू माध्यमिक शाला हरदी को सम्मानित किया गया। अशोक कुमार साहू इसके पूर्व माह जून 2025 में विकासखंड स्तर पर तथा माह सितंबर 2025 एवं जनवरी 2026 में जिला स्तर पर यह सम्मान प्राप्त कर चुके हैं। इस अवसर पर जिला परियोजना अधिकारी कार्यालय में उपस्थित अधिकारियों, संकुल केंद्र बेलौदी के प्राचार्य वेद कुमार साहू, संकुल समन्वयक घनश्याम साहू,  डायमन ध्रुव, रेमन लाल धृतलहरें, मनोज कुमार साहू,  ओमप्रकाश साहू, संतोष कुमार साहू, घनश्याम यादव, केशर कुमार साहू, कामता प्रसाद, अशोक पटेल, उत्तम कुमार साहू,  दानिक राम यादव, ओम प्रकाश साहू, सीमा साहू, प्रमिला कंवर, नोहर सिंह कंवर, सविता साहू, गैंदालाल साहू एवं विकासखंड तथा संकुल के विभिन्न शिक्षक साथियों द्वारा शुभकामनाएं दी गई । यह पुरस्कार शिक्षा में गुणवत्ता और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए प्रदान किया जाता है।

Ad Code

Responsive Advertisement