Ad Code

Responsive Advertisement

मधुबन पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव एवं विदाई समारोह मनाया


 

मगरलोड --- मधुबन पब्लिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसवानी में वार्षिक उत्सव एवं विदाई समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया गया l कार्यक्रम के मुख्य अतिथि - माननीय श्री टी.आर. कँवर (जिला पंचायत सदस्य धमतरी) अध्यक्षता - श्री दिलीप सिंह ध्रुव ( सेवानिवृत्ति सहकारिता विभाग ) श्री रामनारायण निर्मलकर (अध्यक्ष मधुबन एजुकेशनल सोसाइटी परसवानी ) विशिष्ट अतिथि - श्री कोमल सिंह ध्रुव ( भगत जी ) श्रीमती चंद्रिका ओमप्रकाश कँवर ( सरपंच ग्राम पंचायत परसवानी ) श्री यशवंत कुमार साहू (उपसरपंच ग्राम पंचायत परसवानी ) श्री राम प्रसाद साहू ( पंचायत सचिव ) श्रीमती राधाबाई साहू ( भूतपूर्व सरपंच ग्राम पंचायत परसवानी ) श्री तीरथ राम साहू (अभिभावक ) श्री गोवर्धन साहू ( अभिभावक ) श्री कमल नारायण यादव ( संचालक मधुबन पब्लिक स्कूल परसवानी ) थे l कार्यक्रम की शुरुआत मां शारदे के छायाचित्र में माल्यार्पण व पूजा अर्चना कर किया गया l कार्यक्रम में बच्चों के द्वारा कर्मा, ददरिया , सुआ, प्रहसन एवं बारहमासी गीतों मे नृत्य कर दर्शकों क़े मन मोह लिया l तथा कक्षा 11 वीं के बच्चों द्वारा कक्षा 12 वीं के बच्चों को भाव - भरा प्रेम विदाई दिया l संबोधन के कड़ी में संचालक श्री क़े. एन.यादव ने छात्र-छात्राओं को अच्छी लगन व मेहनत से पढ़ाई करने को कहा l इसी कड़ी में संस्था के प्राचार्य श्री बी के साहू ने छात्र-छात्राओं को समय के महत्व को समझने पर जोर दिया l कार्यक्रम का संचालन आर. सी. साहू एवं सनन यादव ने किया l कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री बी. एल. निषाद जी. आर.साहू डी. एस. दीवान आर. क़े. कंवर डी. के. यादव अमित साहू वाय.के साहू डिगेश्वरी ध्रुव, झरना साहू , गायत्री साहू चित्ररेखा यादव ,रूप सिंह कंवर एवं समस्त विद्यालय परिवार का विशेष सहयोग रहा है l

Ad Code

Responsive Advertisement