धान खरीदी को लेकर गुलाब साहू ने बताया कि विष्णु देव की सरकार की मानसिकता पिछले एक महीने से धान खरीदी के जो एक एक दाने खरीदने का चुनावी वादा हुआ था उसमें पानी फिरता हुआ दिखाई दिया गया ।
जब सरकार किसानों का धान पूरी तरह नहीं खरीद पा रही थी तो किसानों के घर घर जाकर किसानों को परेशान करके उनके पास धान उपलब्ध है कि नहीं ये जांचा गया , परिणामस्वरूप किसानों के पास धान होने के बावजूद समय सीमा में खरीदी न कर पाए। इसके विरोध में पूरे छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार की खिलाफ ब्लॉक स्तर पर , जिला स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया गया। और आज इस विरोध प्रदर्शन के फलस्वरूप सरकार को झुलना पढ़ा और धान खरीदी का समय सीमा बढ़ाना पड़ा।
