रायपुर:- इंटर स्टेट कराटे चेम्पियनशिप का भव्य आयोजन 1 फरवरी 2026 को विद्या निकेतन स्कूल अवन्ति बिहार रायपुर में राज्य कराटे संघ यू एस के रायपुर के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ, इस अवसर पर मुख्यातिथि डॉ सार्थक राठौर, दाऊ दानेश्वर यदु, रमेश गुप्ता एवं कराटे संघ के डायरेक्टर शिहान वरुण पाण्डेय के गरिमामयी आतिथ्य में विभिन्न आयु एवं वजन वर्गों में खिलाड़ियों ने काता एवं कुमिते इवेंट में पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किए, इस प्रतियोगिता में 200 प्रतिभागियों ने भाग लिया था । कोच जितेन्द्र कुमार के नेतृत्व में काता प्रतियोगिता में अंडर 17 वर्ष यश शर्मा नवापारा निवासी ने स्वर्ण पदक और रश्मी साहू ग्राम भेंडरी ने काँस्य पदक जीतकर क्षेत्र की गौरव बढ़ाया
