*एसपी धमतरी के निर्देशन में थाना बोराई द्वारा चेक पोस्ट बोराई पर मादक पदार्थ गांजा में की गई बड़ी कार्यवाही*
▪️*अंतर्राज्यीय यात्री बस से 35 किलो 783 ग्राम कीमती 17,89,150/-रूपये की गांजा जब्त-उड़ीसा से रायपुर जा रही बस में दो अंतर्राज्यीय महिला तस्कर गिरफ्तार*
▪️*एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही कर दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल*
पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देशन में जिले के अंतर्राज्यीय सीमावर्ती क्षेत्रों से आने-जाने वाले वाहनों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की सतत निगरानी एवं सघन चेकिंग की जा रही है।
इसी क्रम में थाना बोराई क्षेत्र अंतर्गत चेक पोस्ट बोराई में लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
दिनांक 04 फरवरी 2026 की रात्रि लगभग 12.30 बजे वाहन चेकिंग के दौरान यात्री बस “नरेश” क्रमांक CG-07-E-4433, जो कोरापुट (उड़ीसा) से रायपुर (छत्तीसगढ़) जा रही थी, को रोककर चेक किया गया। बस में लोवर बर्थ क्रमांक 23 एवं 24 में बैठी दो महिलाएं संदिग्ध अवस्था में पाई गईं, जिनके पास तीन ट्रॉली बैग रखे हुए थे।
संदेह होने पर दोनों महिलाओं को बस से उतारकर गवाहों की उपस्थिति में उनके ट्रॉली बैग की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान तीन सूटकेस में कुल 08 बंडलों में रखा मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ।
बरामद गांजे का कुल वजन 35 किलो 783 ग्राम पाया गया, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 17,89,150/- रूपए (सत्रह लाख नवासी हजार एक सौ पचास रुपये) है।
उक्त मादक पदार्थ को विधिवत जप्त किया गया।
दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना बोराई में धारा 20(B), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।
आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
*आरोपियों का विवरण*
रेखा रानी, पति - अजय कश्यप, उम्र - 30 वर्ष
निवासी - वार्ड क्रमांक 24, बाजीगर बस्ती, फरीदकोट
(02) कोमल चौधरी,
पति -चैतराम चौधरी,
उम्र - 29 वर्ष
निवासी - दतिया, पोस्ट खामनी, जिला - नवरंगपुर
(स्थायी पता - मथुरा, (उत्तर प्रदेश)
धमतरी पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है तथा आम नागरिकों से अपील की जाती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
