Ad Code

Responsive Advertisement

24 लाख से अधिक किसान भाइयों को कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आदान सहायता राशि का एकमुश्त वितरण : किसानों के चेहरे पर आई खुशहाली


 

प्रदेश के मुख्या  विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों की समृद्धि और सशक्तिकरण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत आदान सहायता राशि का एकमुश्त वितरण होली पर्व से पूर्व किया गया। इस ऐतिहासिक निर्णय के तहत प्रदेश के 24 लाख से अधिक किसान भाइयों के खातों में 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक की बोनस राशि सीधे अंतरित की गई, जिससे प्रदेश के किसानों के चेहरे पर खुशहाली और आत्मविश्वास झलक रहा है।

प्रदेश सरकार का यह कदम किसानों के प्रति उसकी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कृषि आधारित प्रदेश छत्तीसगढ़ में किसानों की आर्थिक मजबूती को ध्यान में रखते हुए यह सहायता राशि प्रदान की गई है, ताकि किसान आगामी खरीफ और रबी फसलों के लिए बीज, खाद, कीटनाशक तथा अन्य कृषि आदानों की व्यवस्था आसानी से कर सकें। इससे किसानों की खेती की लागत कम होगी और उनकी आय में भी वृद्धि होगी।

इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं जनपद पंचायत मगरलोड के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र साहू ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी का समस्त कृषक बंधुओं की ओर से हृदय से आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों को समय पर आर्थिक सहायता प्रदान कर राज्य सरकार ने यह साबित कर दिया है कि किसान ही प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं।

 वीरेंद्र साहू ने आगे कहा कि यह योजना केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि किसानों के आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण पहल है। किसानों को समय पर सहायता मिलने से वे बिना किसी आर्थिक दबाव के खेती कर सकेंगे और आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर उत्पादन बढ़ा सकेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में राज्य सरकार निरंतर किसानों के कल्याण के लिए ऐतिहासिक निर्णय ले रही है। सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश का प्रत्येक किसान आर्थिक रूप से समृद्ध और आत्मनिर्भर बने।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष  रोहिताश मिश्रा सहित जनप्रतिनिधियों और किसानों ने भी मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों की रक्षा तथा उनके सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है और भविष्य में भी किसानों के कल्याण के लिए ऐसे जनहितकारी निर्णय लिए जाते रहेंगे।

कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत दी गई यह सहायता राशि निश्चित रूप से प्रदेश के किसानों के लिए नई ऊर्जा, विश्वास और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त क

Ad Code

Responsive Advertisement