मगरलोड-भेण्डरी क्षेत्र के ग्राम भेण्डरी स्थित शासकीय वीर शहीद बलराम सिंह ध्रुव हायर सेकंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और गांव का नाम रोशन किया है।
बारहवीं बोर्ड परीक्षा में विज्ञान संकाय से छात्र अमन साहू ने 88 प्रतिशत अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं दसवीं बोर्ड परीक्षा में
👆
याचना सिन्हा
याचना सिन्हा ने शानदार 96 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा छात्रा यामिनी ने 88 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।
विद्यालय का दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम 60 प्रतिशत रहा, जबकि बारहवीं के सभी संकायों का कुल परिणाम 81 प्रतिशत दर्ज किया गया। विद्यार्थियों की सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
👆
यामिनी दसवीं 88%
संस्था की प्राचार्य ज्योति बघेल, परीक्षा प्रभारी प्रमोद चंद्राकर, ग्राम सरपंच राजेश्वरी आनंद पटेल तथा ग्राम विकास समिति अध्यक्ष नीलकंठ सिन्हा ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।



