Ad Code

Responsive Advertisement

धमतरी पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल 08 निरीक्षक समेत कई अधिकारियों के तबादले, 10 थाना प्रभारियों के प्रभार बदले

 


कोतवाली, भखारा एवं साइबर थाना में नई पदस्थापनाएं, एसपी ने बेहतर कानून व्यवस्था के दिए निर्देश


धमतरी। जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक धमतरी सूरज सिंह परिहार द्वारा पुलिस विभाग में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के तहत 08 निरीक्षक, 03 उप निरीक्षक एवं 02 सहायक उप निरीक्षकों का तबादला किया गया है। वहीं 10 थाना एवं 01 चौकी प्रभारी के प्रभार में भी परिवर्तन किया गया है।

जानकारी के अनुसार, टीआई कोतवाली के जिला रायपुर स्थानांतरण के बाद थाना कोतवाली प्रभारी का पद रिक्त हो गया था। इसके अलावा एसपी रीडर के कवर्धा स्थानांतरण उपरांत टीआई भखारा को एसपी रीडर पद पर पदस्थ किया गया, जिससे थाना प्रभारी भखारा का पद भी खाली हो गया था। वहीं साइबर सेल के साइबर थाना में उन्नयन होने के कारण वहां निरीक्षक स्तर के अधिकारी की पदस्थापना आवश्यक थी।


इन्हीं प्रशासनिक आवश्यकताओं एवं कार्य व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए नई पदस्थापनाएं की गई हैं। पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया है।

पुलिस विभाग में हुए इस प्रशासनिक बदलाव को बेहतर पुलिसिंग, प्रभावी समन्वय और जनसंपर्क को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Ad Code

Responsive Advertisement