Ad Code

Responsive Advertisement

महावीर चौक हत्याकांड में फरार आरोपी गिरफ्तार

 


पुराने विवाद में बुजुर्ग की चाकू मारकर हत्या, एक नाबालिग समेत तीन आरोपी पुलिस गिरफ्त में

धमतरी जिले के भखारा थाना क्षेत्र स्थित महावीर चौक में हुई बुजुर्ग की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए भखारा पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी राहुल कंवर उर्फ राहुल बटन उर्फ सरकार को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, 06 मई 2026 की रात पुराने लेन-देन और एक्सीडेंट की बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने अन्नु निर्मलकर के साथ मारपीट की। इसी दौरान एक विधि से संघर्षरत बालक ने धारदार चाकू से उनके गले पर हमला कर दिया। गंभीर हालत में घायल अन्नु निर्मलकर को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां जिला अस्पताल धमतरी में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही भखारा पुलिस मौके पर पहुंची और वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू की। मामले में पहले ही आरोपी चिरंजीवी दीवान उर्फ चीकू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा चुका है। वहीं अब फरार आरोपी राहुल कंवर को भी गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

पुलिस ने बताया कि मामले में शामिल विधि से संघर्षरत बालक को भी अभिरक्षा में लेकर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। फिलहाल थाना भखारा में अपराध क्रमांक 48/2026 के तहत धारा 103(1) और 3(5) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगे की विवेचना जारी है।

Ad Code

Responsive Advertisement