Ad Code

Responsive Advertisement

लंबित मामलों के त्वरित निराकरण पर एसपी धमतरी सख्त



पुराने प्रकरणों के खात्मा-खारजी के लिए विशेष अभियान तेज

एसपी ने ली समीक्षा बैठक, लंबित मामलों में तेजी लाने के निर्देश

धमतरी पुलिस का विशेष अभियान, पुराने प्रकरणों के जल्द निराकरण पर जोर

डीजीपी के निर्देश पर धमतरी पुलिस सक्रिय, लंबित मामलों की समीक्षा


धमतरी। पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ द्वारा लंबित एवं पुराने प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत धमतरी पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ के निर्देश एवं पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक धमतरी सूरज सिंह परिहार ने जिले के सभी अनुभाग अधिकारियों, थाना एवं चौकी प्रभारियों की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक ली।

बैठक में थानों में लंबित पुराने प्रकरणों, खात्मा एवं खारजी से संबंधित मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई। एसपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी मामलों का विधिसम्मत परीक्षण कर उन्हें शीघ्र न्यायालय में प्रस्तुत किया जाए, ताकि त्वरित निराकरण सुनिश्चित हो सके।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि लंबित मामलों के समयबद्ध निराकरण से न्यायिक प्रक्रिया में तेजी आएगी और थाना स्तर पर लंबित प्रकरणों का भार भी कम होगा। इससे पुलिस कार्यप्रणाली में पारदर्शिता एवं प्रभावशीलता बढ़ेगी।


बैठक के दौरान अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग, न्यायालयीन कार्यवाही में गंभीरता तथा प्रत्येक लंबित मामले में त्वरित वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही डीजीपी छत्तीसगढ़ के निर्देशों का कड़ाई से पालन करते हुए खात्मा एवं खारजी प्रकरणों के निराकरण को प्राथमिकता देने को कहा गया।

एसपी ने राजपत्रित अधिकारियों को भी अपने-अपने अनुभागों के थाना क्षेत्रों में लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए, ताकि सभी प्रकरणों का समयबद्ध और प्रभावी निराकरण हो सके।

समीक्षा बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार पांडेय, सीएसपी अभिषेक चतुर्वेदी, एसडीओपी कुरूद रागिनी मिश्रा, डीएसपी मोनिका मरावी, भानु प्रताप चंद्राकर, मीना साहू, एसडीओपी नगरी विपिन रंगारी, डीपीओ अजय सिंह सहित जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।

Ad Code

Responsive Advertisement