Ad Code

Responsive Advertisement

जंगल तक कैसे पहुंचा युवक? मौत को लेकर उठे कई सवाल



फिंगेश्वर। जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रक्सा के जंगल में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक का शव जंगल में उसकी मोटरसाइकिल के पास पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई।


मृतक की पहचान दस्तावेज और मोटरसाइकिल के आधार पर खेमप्रकाश दीवान निवासी ग्राम नागझर, पोस्ट पोंड, जिला गरियाबंद के रूप में की गई है। दस्तावेज में दर्ज मोबाइल नंबर 6261858847 बताया गया है।




सूचना मिलते ही फिंगेश्वर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। युवक जंगल क्षेत्र तक कैसे पहुंचा, वह किसी परिचित से मिलने आया था या किसी अन्य काम से वहां पहुंचा था, इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

इधर घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। पुलिस आसपास के ग्रामीणों और संबंधित लोगों से पूछताछ कर युवक की अंतिम गतिविधियों की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

फिंगेश्वर थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है तथा जांच पूरी होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Ad Code

Responsive Advertisement