Ad Code

Responsive Advertisement

भीषण गर्मी में युवाओं की मिसाल: पचरीपारा में शुरू हुआ प्याऊ घर, राहगीरों को मिल रहा शीतल पेयजल

 


जय मां शीतला गणेशोत्सव समिति की पहल, समाजसेवा के जरिए लोगों को गर्मी से राहत पहुंचाने का प्रयास


कुरूद। भीषण गर्मी के बीच राहगीरों और आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से जय मां शीतला गणेशोत्सव समिति पचरीपारा के युवाओं द्वारा प्याऊ घर का शुभारंभ किया गया। यह सेवा कार्य जिला व्यापारी संघ साहू समाज धमतरी के निर्देशानुसार 1 मई से शुरू किया गया है, जहां लोगों को लगातार शीतल एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।

प्याऊ घर के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित शशि निर्मलकार ने युवाओं के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि भीषण गर्मी में राहगीरों को ठंडा पानी उपलब्ध कराना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। उन्होंने कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में मानवता और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।

हरिशंकर सोनवानी ने बताया कि गर्मी के दिनों में आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि समाजसेवा की भावना से किए जा रहे ऐसे कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे, ताकि जरूरतमंद लोगों को गर्मी से राहत मिल सके।

कार्यक्रम में धनेश ध्रुव, पिंटू रजक, पिंटू साहू, सुनील सिंहा, कमल साहू, टिंकू साहू सहित बड़ी संख्या में राहगीर एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Ad Code

Responsive Advertisement