*मगरलोड ब्लॉक के ग्राम खिसोरा की बेटा का कमाल: हरिचंद्र पटेल ने NEET में 508 अंक लाकर रचा इतिहास, शासकीय मेडिकल कॉलेज जशपुर में MBBS के लिए चयन*
*मगरलोड/ मगरलोड विकासखंड के ग्राम खिसोरा की एक होनहार बेटा ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से पूरे जिले का नाम रोशन किया है। सामान्य किसान परिवार से आने वाली हरिचंद्र पटेल ने देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक NEET में शानदार सफलता हासिल कर डॉक्टर बनने की ओर अपना पहला कदम बढ़ा दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम खिसोरा निवासी हरिचंद्र पटेल पिता श्री कोमल राम पटेल और माता श्रीमती राजकुमारी पटेल की सुपुत्र हैं। उन्होंने NEET 2026 की परीक्षा में 508 अंक प्राप्त किए हैं। उनकी *ऑल इंडिया रैंक 79818* और *छत्तीसगढ़ राज्य में रैंक 720* आई है। इस उत्कृष्ट रैंक के आधार पर उनका चयन *शासकीय मेडिकल कॉलेज, जशपुर* में MBBS पाठ्यक्रम के लिए हुआ है।
*पहले ही प्रयास में पाई सफलता*
बताया जा रहा है कि हरिचंद्र ने पहले ही प्रयास में यह सफलता अर्जित की है। सीमित संसाधनों और ग्रामीण परिवेश में रहकर उन्होंने दिन-रात मेहनत कर यह मुकाम हासिल किया है। उनके यह सफलता क्षेत्र के उन हजारों विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है जो अभावों के बावजूद बड़े सपने देखते हैं।
*गांव में खुशी की लहर*
हरिचंद्र के चयन की खबर मिलते ही ग्राम खिसोरा सहित पूरे मगरलोड क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। परिवार में जश्न का माहौल है। ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और परिजनों ने उनके घर पहुंचकर उन्हें बधाई दी और मिठाई खिलाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
अपनी सफलता पर हरिचंद्र ने कहा कि इसका श्रेय वह अपने माता-पिता, गुरुजनों और निरंतर अभ्यास को देती हैं। उन्होंने कहा कि लक्ष्य के प्रति ईमानदारी और नियमित पढ़ाई से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।
ग्रामीणों ने कहा कि हरिचंद्र की सफलता ने यह साबित कर दिया है कि प्रतिभा किसी सुविधा की मोहताज नहीं होती। यदि इरादे मजबूत हों तो ग्रामीण अंचल की बेटा भी डॉक्टर बनकर देश सेवा कर सकती है।
