शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ से संबद्ध इकाई का कार्यक्रम, भाषण-गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुत
*रायपुर * शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ से संबद्ध राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई विद्यासागर उच्चतर माध्यमिक शाला अकलतरा में राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना और लक्ष्य गीत के साथ हुई। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य विपिन पांडेय ने राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि NSS युवाओं में सेवा भाव, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की भावना पैदा करता है। उन्होंने स्वयंसेवकों को समाज सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के मुख्य संचालक राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी विष्णु प्रसाद साहू ने NSS के इतिहास, उद्देश्य और स्थापना के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि 24 सितंबर 1969 को शुरू हुई यह योजना आज देश की सबसे बड़ी छात्र युवा योजना है।
कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों द्वारा भाषण, देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। सबसे महत्वपूर्ण क्षण तब आया जब सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और स्वयंसेवकों ने नशा मुक्ति की शपथ ली। सभी ने संकल्प लिया कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे और समाज को भी नशा मुक्त बनाने के लिए जागरूक करेंगे।
इस अवसर पर सहयोगी शिक्षक अतुल शर्मा, संतोषी यादव, शकुंतला द्विवेदी, अरसनाडु राजू देवांगन सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। स्वयंसेवकों में तनु, यतिका, वंदिता, ज्योति, शिक्षा, अंजलि, अविनाश, मयंक, याशिन, किरिष सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।
