*संत देवकर साहेब होंगे मुख्य अतिथि, वरिष्ठ पत्रकार रामेश्वर शर्मा करेंगे अध्यक्षता : साहित्य, समाज सेवा, शिक्षा, पर्यावरण और कला क्षेत्र की विभूतियों का होगा सम्मान*
*विकासखंड मगरलोड, जिला धमतरी में दिशाबोध विभूति मंच छत्तीसगढ़ का वार्षिक स्थान _मधुबन धाम प्रवचन हाल, कार्यक्रम आयोजन_ दिनांक 15 नवंबर 2026 रविवार को आयोजन, जनप्रतिनिधि, साहित्यकार, शिक्षाविद और समाजसेवी होंगे शामिल, त्रिवेणी संगम, संगम साहित्य समिति और रत्नांचल समिति के कवियों की कवि गोष्ठी*
*मगरलोड / धमतरी।* दिशाबोध विभूति मंच छत्तीसगढ़ विकासखंड मगरलोड, जिला धमतरी द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भव्य सम्मान समारोह एवं साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण *"सगुन चिरैया स्मारिका 2026"* साहित्यिक पत्रिका का विमोचन होगा, जिसके मुख्य संपादक डॉ. मनी मनेश्वर 'ध्येय' हैं।
आयोजन समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक विभिन्न सत्रों में गतिविधियां आयोजित होंगी।
*अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति*
कार्यक्रम के *मुख्य अतिथि संत देवकर साहेब जी, असंग देव कबीर आश्रम सोनपैरी रायपुर* होंगे। कार्यक्रम की *अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार रामेश्वर शर्मा जी, रायपुर* करेंगे।
*विशिष्ट एवं अतिविशिष्ट अतिथियों* में विरेन्द्र कुमार साहू, जनपद अध्यक्ष मगरलोड, टीकाराम कंवर, जिला पंचायत सभापति धमतरी, चांदन बाफना समाजसेवी खिसोरा, मान. डॉ. गिरिश साहू समाजसेवी भेण्डरी, मीना डेमू साहू जिला पंचायत सदस्य, केवल राम कंवर जनपद सदस्य भोथीडीह-रांकाडीह, भोजराम साहू सरपंच ग्राम पंचायत रांकाडीह, देवानंद गौतम ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मगरलोड, डॉ. इन्द्रदेव यदु साहित्यकार रायपुर, डॉ. मुन्नालाल देवदास राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षक एवं वरिष्ठ साहित्यकार कोपरा, मकसुदन राम साहू 'बरीवाला' अध्यक्ष त्रिवेणी संगम साहित्य परिषद राजिम, प्रेमप्रकाश साहू राज्यपाल पुरस्कृत व्याख्याता चारामा, सुनिता साहू सेवा संकल्प संस्था नवागाँव बुड़ेनी, पुनूराम साहू 'राज' संरक्षक संगम साहित्य एवं सांस्कृतिक समिति मगरलोड, मान. डॉ. दीनदयाल साहू संपादक एवं साहित्यकार हरिभूमि चौपाल रायपुर सहित बड़ी संख्या में साहित्यकार, शिक्षाविद और समाजसेवी शामिल होंगे।
*कार्यक्रम की रूपरेखा*
आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम की रूपरेखा इस प्रकार है -
*सुबह 10:00 से 11:30 बजे तक -* मंच व्यवस्थापन, अतिथि आगमन, नामांकन एवं सदस्यता अभियान।
*11:30 से 12:30 बजे तक -* आमंत्रित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन एवं मंचासीन अतिथियों का स्वागत-अभिनंदन।
*12:30 से 2:00 बजे तक -* गीत-संगीत एवं जसगीत की प्रस्तुति। इस दौरान संकल्प सेवा संस्थान नवागाँव (बुड़ेनी) के दृष्टिबाधित एवं दिव्यांग बच्चों द्वारा विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा, जो कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहेगा।
*2:00 से 2:30 बजे तक -* स्वल्पाहार।
*2:30 से 3:00 बजे तक -* मुख्य अतिथि के करकमलों द्वारा "सगुन चिरैया स्मारिका 2026" साहित्यिक पत्रिका का विमोचन।
*3:00 से सायं 5:00 बजे तक -* साहित्य, समाज सेवा, शिक्षा, पर्यावरण एवं कला क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली विभूतियों का सम्मान, सगुन चिरैया पत्रिका में प्रकाशित सभी रचनाकारों का सम्मान तथा अतिथियों का उद्बोधन।
*5:00 से 6:00 बजे तक -* संगम साहित्य एवं सांस्कृतिक समिति मगरलोड, रत्नांचल जिला साहित्य एवं जनकल्याण समिति गरियाबंद एवं त्रिवेणी संगम साहित्य समिति राजिम से पधारे कवियों द्वारा सस्वर गीत एवं कविता पाठ (कवि गोष्ठी)।
*6:00 बजे -* संस्था के अध्यक्ष द्वारा आभार व्यक्त एवं सभा समापन की घोषणा।
*आयोजन समिति ने की अपील*
कार्यक्रम के आयोजक *दिशाबोध विभूति मंच छत्तीसगढ़, विकासखंड मगरलोड, जिला धमतरी* ने क्षेत्र के सभी साहित्य प्रेमियों, शिक्षकों, समाजसेवियों और नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
कार्यक्रम के संयोजन में डॉ. डिगेश कुमार साहू व्याख्याता, भूषण लाल जगनायक शिक्षक, मणी मनेश्वर 'ध्येय', युवराज देवदास शिक्षक, राजेश कुमार साहू समाजसेवी, अनिता गौर शिक्षिका समाजसेवी सहित कार्यकारिणी सदस्य जीवन लाल साहू, डागेश्वर कुमार साहू, लोकनाथ साहू, गोविन्द यादव शिक्षक, हरीराम साहू शिक्षक, जितेन्द्र पटेल शिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका है।
*संपर्क सूत्र -* 9399699898, 6265487707, 6264195703, 8120986764, 9144410000, 9111543595
