Ad Code

Responsive Advertisement

मुक्तिधाम में वृक्षारोपण कर दी हरियाली की सौगात, मां के नाम लगाए 42 पौधे


कुरूद। ग्राम पंचायत सिलघट के मुक्तिधाम परिसर में शनिवार को “मां के नाम एक पेड़” अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रेरणादायक पहल में कुल 42 पौधे रोपे गए—‌जिसमें अशोक के 35, बादाम के 4, और पीपल, बरगद व बेल के 1-1 पौधे शामिल थे। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रवि सिन्हा, सरपंच प्रतिनिधि चेतन सोनकर, शिक्षक मोहन सिन्हा, खिलावन साहू, बिशेसर सिन्हा, दिलीप सिन्हा, हुमन सिन्हा, सुरेन्द्र सिन्हा, ठकेश्वर साहू, रेखराम सिन्हा, थलेश सिन्हा, संजय सिन्हा, ईश्वर सोनकर, और धर्मेन्द्र निषाद सहित दर्जनों ग्रामीणजन शामिल हुए।



Ad Code

Responsive Advertisement