Ad Code

Responsive Advertisement

*भेण्डरी सोसायटी में खरीफ फसल खाद बीज उठाव हुआ शुरू*


 

मगरलोड/ खरीफ फसल के तैयारी जुटे किसान खरीफ फसल के लिए दो दिनों से भेण्डरी कृषि साख सहकारी सोसायटी खाद उठाव के लिए किसान का भीड़ लगा हुआ है किसान अपने खेती के अनुरूप मुलिया, डीएपी,राखड़ खाद ले जा रहे। साथ बीस बीस जीरो डीएपी जिंक सल्फेट भी ले जा रहे हैं।बीज में सरना ,1010धान फोडेशन बीज भी उपलब्ध है। समिति प्रबंधक कार्तिक राम साहू ने बताया कि खरीफ के लिए अब तक 571 किसानों को खाद और बीज वितरण हो गया और कृषि लोन किसानों को खरीब फसल के लिए 19670000 एक करोड़ छैयानबे लाख सत्तर हजार का नगद पैसा किसानों मिल गया है। सिर्फ 25 प्रतिशत किसान खाद बीज उठाव नहीं किए हैं वो अब सोसायटी में आकर कृषि लोन लिखाकर खाद बीज ले जा रहे हैं। समिति प्राकृत अधिकारी हेमंत साहू ने बताया कि कांग्रेस द्वारा किया गया धरना प्रदर्शन नीति संगत नहीं हमारी सरकार किसानों का हितैषी है। किसानों खाद बीज हमारे भेण्डरी सोसायटी खाद सभी किसानों को  मिल रहा है किसी भी प्रकार कोई समस्या नहीं है।। अभी तक हमारे सोसायटी में डीएपी 2075 बोरा, यूरिया 2077, सुपर फास्फेट 276 बोरा ,पोटाश लगभग 200 बोरा का वितरण हो चुका है अभी भी किसान खाद बीज का उठाव कर रहे हैं।

Ad Code

Responsive Advertisement