स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि के अवसर पर ग्राम पंचायत मेघा में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ नागरिकों की उपस्थिति में *गौरव ग्राम मेघा के एथलीट चैंपियन रामकरण निषाद*, जिन्होंने *21वीं सीनियर राज्य स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप* में *स्वर्ण पदक* प्राप्त किया, का *सम्मान* किया गया।
ग्राम पंचायत मेघा की प्रथम नागरिक *सरपंच मनीषा गजेंद्र ध्रुव* ने रामकरण को *शिल्ड भेंट कर* सम्मानित किया। कार्यक्रम में उप सरपंच छत्रपाल साहू, पंच वेदराम साहू, पंच कृष्णा साहू, वरिष्ठ नागरिक सुखऊ राम पटेल, संतोष कुमार सोनी, राजेश साहू, देवनाथ साहू एवं संतोष साहू सहित अनेक ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
