Ad Code

Responsive Advertisement

*1युवक को गर्दन चाकू मार कर हत्या*


 

धमतरी। कल एक और चाकूबाजी की वारदात हुई है जिसमे एक युवक की मौत हो गई है.मिली जानकारी के अनुसार कल शाम ग्राम चितौद में एक युवक की चाकूबाजी में मौत हो गई है. मृतक का शव जिला अस्पताल लाया गया है. प्रदेश में लगातार बढ़ते सूखे नशे और चाकूबाजी की वारदात से लोग कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे है। मिली जानकारी के अनुसार पुरुर थानान्तर्गत ग्राम चिटौद में मंगलवार की शाम दो युवको में मामूली विवाद हो गया जिसके बाद संदेही मनीष सिन्हा द्वारा मृतक भागवत मरकाम 32 वर्ष निवासी माडमसिल्ली धमतरी जो कि बालोद में मेहमान बनकर आया था उस पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रुप से घायल भागवत को धमतरी जिला

अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस हरकत में आई और संदेही मनीष सिन्हा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।



Ad Code

Responsive Advertisement