शासकीय माध्यमिक शाला भोथा में स्वतंत्रता दिवस की 78 व वर्षगांठ का पर्व हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया राष्ट्र प्रेम की भावना का संदेश देता यह राष्ट्रीय पर्व में माध्यमिक शाला भोथा मे ध्वजारोहण के लिए
जनपद सदस्य दुर्गेश नंदिनी के द्वारा किया गया तथा ग्राम पंचायत भोथा का ध्वजारोहण सरपंच टिकेश्वरी कंवर के द्वारा किया गया बच्चों के द्वारा गांव में रैली , ध्वजारोहण का कार्यक्रम संपन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम मे छत्तीसगढ़ी, देशभक्ति, कविता एवं गीत का प्रस्तुतीकरण किये गये जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता देते अपने विद्यालय को सुंदर बनाने का कदम उठाया जिसमें
मां सरस्वती की मंदिर का भेंट चंद्रावती एवं टिकेश्वरी कंवर के द्वारा माध्यमिक शाला को प्रदान किए गए साथ ही खेमू राम साहू ढेल सिंह कंवर, जागेंद्र ध्रुव के द्वारा सीलिंग पंखा विद्यालय को प्रदान कर अपनी सामुदायिक सहभागिता प्रस्तुत किया l
कुमारी वीणा विश्वास को नवोदय विद्यालय में चयनित होने पर प्रशस्ति पत्र,प्रतीक चिन्ह से उसे सम्मानित किया गया विद्यालय परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कार्यक्रम का समापन हुआ जिसमें समस्त विद्यार्थी ,शिक्षक ,ग्रामीण जन उपस्थित रहे l



