🔹 *पुलिस अधिकारी- कर्मचारियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं, देशभक्ति के रंग में सराबोर हुआ परिसर*
●15 अगस्त 2025
79वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक धमतरी सूरज सिंह परिहार ने आज प्रातः कैंप ऑफिस एवं एसपी ऑफिस परिसर में ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। पूरे परिसर में जन गण मन की धुन और देशभक्ति के गीतों की गूंज के बीच कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
●ध्वजारोहण के पश्चात पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि—
> "हम सबको देश की एकता, अखंडता और अमन-चैन बनाए रखने के लिए अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करना चाहिए। पुलिस का कर्तव्य सिर्फ कानून व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि जनता में विश्वास और सुरक्षा की भावना पैदा करना भी है।"
●उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को नमन करते हुए सभी को देशभक्ति एवं सेवा-भाव से कार्य करने का संकल्प दिलाया।
●इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने अपने सरकारी निवास पर भी ध्वजारोहण किया, जिसमें परिवारजन, पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर को तिरंगे झंडों, रंग-बिरंगी झालरों और फूलों से सजाया गया था।
●ध्वजारोहण कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सभी राजपत्रित अधिकारी,रक्षित निरीक्षक एवं कार्यालयीन स्टाफ एवं पुलिस बल के जवान उपस्थित रहे। देशभक्ति के गीत, नारे और तिरंगे की शान ने पूरे वातावरण को भावनाओं से भर दिया।

