Ad Code

Responsive Advertisement

*भारतीय गुरु शिष्य परंपरा न केवल शिक्षा बल्कि चरित्र निर्माण एवं व्यक्तित्व विकास पर जोर देती है - ममता चंद्राकर*


 

मगरलोड:- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुड़ेनी में व्यास पूजा कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य मोहन ज्योति साहू जी के द्वारा एवं संचालन प्रदीप राव ननवरे द्वारा किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता श्रीमती ममता चंद्राकर ने महर्षि वेद व्यास जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए महर्षि व्यास जी द्वारा लिखित चारों वेद एवं पुराणों के बारे में बताते हुए भारत की गौरवशाली ऋषि परंपरा, गुरु शिष्य परंपरा, विभिन्न महान् गुरु शिष्यों के उदाहरण दिए , विद्या अध्ययन की आश्रम पद्धति को बताए ।

उक्त कार्यक्रम में व्याख्याता चंद्रशेखर निषाद,संजीव कंसारी,भीखम राम कंवर,परमेंद्र महिलवार, राजू साहू रासेयो कार्यक्रम अधिकारी,परमिला साहू,राहुल साहू,दीप्ति शर्मा,माधुरी साहू,चंद्रहास साहू बीएड छात्राध्यापक एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे

Ad Code

Responsive Advertisement