Ad Code

Responsive Advertisement

*उत्कृष्ट सेवा के लिए उत्तम कुमार साहू मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण अंतर्गत ज्ञान दीप2025 पुरस्कार से हुए सम्मानित*

राजू साहू की खास रिपोर्ट 
 

Dhamtari :- छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश अनुसार धमतरी स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण पुरस्कार समारोह का आयोजन नगर पालिक निगम सामुदायिक भवन धमतरी मेंआयोजित किया गया |शासकीय माध्यमिक शाला धौराभाठा(खि) के शिक्षक उत्तम कुमार साहू को शिक्षा के क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ट योगदान के लिए मुख्य अतिथि महासमुंद सांसद श्रीमती रूप कुमारी चौधरी, अध्यक्षता  रामू रोहरा महापौर धमतरी ,विशिष्ट अतिथि श्री नेहरू राम निषाद अध्यक्ष अन्य पिछड़ा आयोग, श्रीमती रंजना साहू पूर्व विधायक,  गौकरण साहू उपाध्यक्ष जिला पंचायत , प्रकाश बैस जिला अध्यक्ष की उपस्थिति में प्रतिष्ठित मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण पुरस्कार अंतर्गत ज्ञान दीप पुरस्कार 2025 अंतर्गत, प्रशस्ति पत्र ,स्मृति चिन्ह,श्रीफल एवं 7000नगद प्रदान कर सम्मानित किया गया |सम्मानित होने पर बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं

Ad Code

Responsive Advertisement