*गिरफ्तार।* *मामूली विवाद पर आरोपी द्वारा धारदार चाकू से किया था, वार।*
*मामला थाना छुरा।*
गरियाबंद - दिनांक 08/09/2025 को प्रार्थी मुरली कुमार ओगरे निवासी ग्राम सिवनी के द्वारा थाना छुरा आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 07.09.2025 को प्रार्थी के भतीजा अनुज को आरोपीगण युवराज ध्रुव, किरण बघेल, अमन ध्रुव तीनों के द्वारा तुम गाली गलौच करते हो कह कर झगडा विवाद करते हुए आरोपी युवराज ध्रुव के द्वारा प्रार्थी के भतीजा अनुज के पेट में चाकू से प्राणघातक हमला कर चोंट पहुचा गया था। प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना छुरा में अपराध धारा 109,3(5) भारतीय न्याय संहिता, 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण के आरोपी 01) युवराज ध्रुव पिता नारद राम ध्रुव उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम सिवनी थाना छुरा 02) अमन ध्रुव पिता स्व नेहरू ध्रुव उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम सिवनी थाना छुरा 03) किरण कुमार बघेल पिता दयालु बघेल उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम सिवनी थाना छुरा जिला गरियाबंद को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पुछताछ किय गया। आरोपीगण द्वारा घटना के संबंध में पुरानी रंजीश को लेकर गाली-गलौच एवं झगड़ा विवाद होना स्वीकार किए है। प्रकरण के आरोपीगण को समक्ष गवाहन के विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायलय के समक्ष पेश किया गया।
*गिरफ्तारी आरापी -*
01) युवराज ध्रुव पिता नारद राम ध्रुव उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम सिवनी थाना छुरा
02) अमन ध्रुव पिता स्व नेहरू ध्रुव उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम सिवनी थाना छुरा
03) किरण कुमार बघेल पिता दयालु बघेल उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम सिवनी थाना छुरा जिला गरियाबंद
*जप्त सामग्री-*
घटना में प्रयुक्त चाकू एवं मोटर सायकल
