गरियाबंद पुलिस का नशे के विरूद्ध एक विशेष अभियान “नया सवेरा“ के अंतर्गत अवैध शराब बेचने, पिलाने व अन्य नशीली पदार्थों पर कार्यवाही हेतु वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया था। जिसके परिपालन में समस्त थाना प्रभारी द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रांतर्गत मुखबीर एवं पेट्रोलिंग सक्रिय किया गया है। आज दिनांक 13.10.2025 को मुखबिर द्वारा सूचना मिला की ग्राम नागाबुड़ा में पंचराम नेताम अपने घर के पीछे बाड़ी नागाबुड़ा में अवैध बिक्रि करने हेतु कच्ची महुआ शराब रखा है, थाना प्रभारी गरियाबंद द्वारा टीम तैयार कर मुखबीर द्वारा बताये स्थान पर पहुंच कर घेरा-बंदी कर आरोपी को धर-दबोचा। आरोपी के घर व बाड़ी की तलाशी लेने पर आरोपी के बाड़ी से सफेद रंग की जरकीन में 10 लीटर कच्ची महुआ शराब रखा हुआ मिला। जिसकी जूमला कीमती 1000/- रूपये है। उक्त मादक द्रव्य कच्ची महुआ शराब को आरोपी पंचराम नेताम पिता धरमुराम नेताम उम्र 21 वर्ष साकिन नागाबुड़ा थाना व जिला गरियाबंद (छ.ग.) के कब्जे से जप्त कर वैधानिक कार्यवाही करते हुए धारा 34(2) छ.ग. आबकारी अधिनियम का अपराध घटित करना पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
*गिरफ्तार आरोपीः-* पंचराम नेताम पिता धरमुराम नेताम उम्र 21 वर्ष साकिन नागाबुड़ा थाना व जिला गरियाबंद (छ.ग.)
*जप्त सामग्रीः-* सफेद रंग की जरकीन में रखे 10 लीटर कच्ची महुआ शराब।
