Ad Code

Responsive Advertisement

*देशी मंदीरा मसाला शराब के साथ दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार।*


 

 गरियाबंद पुलिस का नशे के विरूद्ध एक विशेष अभियान “नया सवेरा“ के अंतर्गत अवैध शराब बेचने, पिलाने व अन्य नशीली पदार्थों पर कार्यवाही हेतु वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया था। जिसके परिपालन में समस्त थाना प्रभारी द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रांतर्गत मुखबीर एवं पेट्रोलिंग सक्रिय किया गया है। आज दिनांक 13.10.2025 को थाना प्रभारी राजिम को मुखबिर द्वारा सूचना मिला की दो व्यक्ति एक काला रंग के मोटर सायकल क्रमांक CG 04 KE 7166 में भारी मात्रा में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्रि करने हेतु राजिम से देवारपारा की ओर जाने वाले हैं। कि सूचना पर थाना प्रभारी द्वारा टीम तैयार कर मूखबीर द्वारा बताये स्थान पर पहुंच घेरा बंदी कर मुक्ति धाम से देवारपारा की ओर जाती हुई संदेही काले रंग की मोटर सायकल पर सवार दो व्यक्ति को रोका। संदेहियों से पूछताछ करने पर अपना नाम 1) जनक ध्रुव पिता रमेश धु्रव उम्र 30 वर्ष 2) अरूण देवार पिता शंकर उम्र 32 वर्ष साकिन देवारपारा राजिम जिला गरियाबंद का होना बताया। दोनों व्यक्तियों की तलाशी लेने पर मोटर सायकल के पीछे बैठे संदेही द्वारा सफेद रंग की बोदी मे 31 नग देशी मंदिरा मसाला शराब पौवा बरामद किया गया। जिसकी जूमला कीमती 3100/-रूपये एवं शराब परिवहन हेतु प्रयुक्त काला रंग की मोटर सायकल पल्सर क्रमांक CG 04 KE 7166 जूमला कीमती 30,000/-रूपये कुल जूमला कीमती 33,100/- रूपये को समक्ष गवाहों के जप्त कर धारा 34(2) छ.ग. आबकारी अधिनियम का अपराध घटित करना पाये जाने से दोनों आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही करते हुए विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।


*गिरफ्तार आरोपीः-* 1) जनक ध्रुव पिता रमेश धु्रव उम्र 30 वर्ष 2) अरूण देवार पिता शंकर उम्र 32 वर्ष साकिन देवारपारा राजिम जिला गरियाबंद

*जप्त सामग्रीः-* 31 नगर (5.580) बल्क लीटर देशी मंदीरा मसाला शराब एवं काला रंग की मोटर सायकल पल्सर क्रमांक CG 04 KE 7166 ।

Ad Code

Responsive Advertisement