धमतरी--इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी जिला शाखा धमतरी के तत्वाधान मे कलेक्टर एवं अध्यक्ष श्री अविनाश मिश्रा के निर्देशन में नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर श्रीमती बी एक्का मार्गदर्शन में धमतरी विकासखंड के स्कूली रेडक्रास वालेंटियर्स का त्रिदिवसीय फर्स्ट एड ट्रेनिंग डेल्ही पब्लिक स्कूल धमतरी में दिनांक 10से12 अक्टूबर 2025 तक संपन्न हुआ l जिसमें 98रेडक्रॉस वालेंटियर्स 29प्रभारी शिक्षक 8 संचालक सहित 135उपस्थित हुए । जिसमें मुख्य अतिथि श्री रामू रोहरा महापौर धमतरी ने फर्स्ट एड ट्रेनिंग प्रोग्राम में शामिल होकर फर्स्ट एड के फायदे और रेडक्रॉस सेवा का प्रयाय है की बात कही रेडक्रास हमेशा सेवा कार्य में लगे हुए हैं । इस विषय पर जानकारी प्रदान कियाl छत्तीसगढ़ राज्य कार्यालय से आए रेडक्रास चेयरमैन श्री तोमन साहू की अध्यक्षता में आयोजित प्रोग्राम सम्पन्न हुआ उन्होंने कहा कि धमतरी जिला विगत कई वर्षों से रेडक्रॉस के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रहा है l रेडक्रॉस टीम को जिला स्तर पर कार्य करने प्रोत्साहित किया एवं जिला रेडक्रॉस सोसाइटी को हर संभव मदद करने आश्वासन दियाl l सम्पूर्ण कार्यक्रम शिविर संचालक एवं रेडक्रॉस राज्य प्रतिनिधि श्री प्रदीप कुमार साहू के मार्गदर्शन में संपन्न हुआl त्रिदिवसीय फर्स्ट एड ट्रेनिंग बताया कि सड़क दुर्घटनाएं एवं अन्य आपात स्थिति कभी भी हो सकती है और ऐसे समय में सही प्राथमिक उपचार से किसी की जान बचाई जा सकती हैं। प्रशिक्षण में उन्हें बताया गया कि घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचने से पहले किस तरह की स्थिति में लेकर जाना चाहिए। उन्होंने दुर्घटना स्थल पर घायल व्यक्ति को संभालने के महत्वपूर्ण पहलुओं पर जोर दिया। प्रशिक्षण के दौरान किसी घायल व्यक्ति को चोट लगी है, रक्तस्राव को रोकने, डूबते व्यक्ति को बचाने, जलने पर ,कटने पर आकाशीय बिजली गिरने पर किस प्रकार फर्स्टेड प्रदान करना है साथ ही जानकारी दिया सांप काटने पर , कुत्ते के काटने पर या किसी व्यक्ति का किसी कारण से सांस रुक गया है तो उसे सीपीआर जैसी आपातकालीन तकनीक के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसका इसके अंतरिक कार्यक्रम में सोलो डांस ग्रुप डांस चम्मच दौर रंगोली पेंटिंग रेड क्रॉस झंडा गीत रेडक्रॉस शपथ प्रश्नोत्तरी रेडक्रास लक्की स्टार बेस्ट काउंसलर बेस्ट वालेंटियर्स पर प्रतियोगिता कार्यक्रम शिविर में संपन्न हुआ जिसमें सोलो डांस प्रथम अनन्या सिंह डीपीएस धमतरी, द्वितीय सुनिधि नूतन धमतरी, ड्रामा में प्रथम ख़रतुली स्कूल, ग्रुप डांस प्रथम हाई स्कूल झिरिया, दूसरा नूतन हिंदी स्कूल, प्रश्नोत्तरी प्रथम म्युनिसिपल स्कूल धमतरी, द्वितीय बागतराई स्कूल, रंगोली में प्रथम संजना यादव शिव सिंह वर्मा स्कूल द्वितीय श्वेता डीपीएस धमतरी पेंटिंग में प्रथम डाली गुप्ता नूतन इंग्लिश धमतरी द्वितीय दीप्ति साहू हाई स्कूल झिरिया,चम्मच दौड़ जीआरसी में प्रथम वीर कुमार बॉयज स्कूल धमतरी द्वितीय नीलम देवांगन हाई स्कूल बोरड़ा और काउंसलर में शिक्षिका हिमेश्वरी साहू लकी स्टार मे प्रथम दीपिका सांकरा स्कूल द्वितीय रेमन सोरम स्कूल बेस्ट काउंसलर के लिए शिक्षिका कंचन नेताम प्रथम मोनिका यादव द्वितीय सरिता साहू को तृतीय,बेस्ट जेआरसी शुभ जैन डीपीएस धमतरी को प्रदान किया गयाl कार्यक्रम में शामिल सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र मेडल से सम्मानित किया गया l कार्यक्रम में त्रिदिवसीय फर्स्ट एड प्रोग्राम की झलकियां अतिथियों को दिखाया गया l साथ ही जिला स्वास्थ्य केंद्र के द्वारा नेत्र परीक्षण का कार्यक्रम भी किया गया और प्रतियोगिता आयोजन किया गया जिसमें प्रथम द्वितीय एवं तृतीय आए रेड क्रॉस वालंटियर को मेडल देकर सम्मानित किया गयाl एवं वॉलिंटियर्स को चश्मा भी दिया गया l रेडक्रॉस राज्य प्रतिनिधि डॉक्टर प्रदीप साहू ने रेडक्रॉस की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला एवं रेडक्रॉस की उद्देश्य एवं सामाजिक गतिशीलता के साथ-साथ सामाजिक पृष्ठभूमि पर इसकी उपयोगिता की जानकारी दिया रेडक्रॉस चेयरमेन श्रीमती प्राप्ति वासनि ने कहा कि रेडक्रॉस सोसायटी एक मानवतावादी संगठन है। जो स्वास्थ्य, सेवा और मित्रता का सिद्धांत लेकर आगे बढ़ता है। कार्यक्रम में dps स्कूल के प्राचार्य श्री नितिन कुमार शर्मा प्रबंधक डीपीएस धमतरी द्वारा स्वच्छ प्रशिक्षण स्थल प्रदान किया गया l संपूर्ण कार्यक्रम में शिविर संचालकराज्य प्रतिनिधि डॉक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू वाइस चेयरमैन श्री शिवा प्रधान रेडक्रॉस कोषाध्यक्ष अवध राम साहू जिला संगठक आकाश गिरी गोस्वामी ,जिला सह संगठक मनोज कुमार साहू प्रबंध समिति के सदस्य डॉक्टर श्री गुरुशरण साहू नेत्र सहायक अधिकारी, श्री खोमन लाल साहू होमेश्वर प्रसाद चंद्राकर श्री दुष्यंत कुमार साहू,श्री गणेश प्रसाद साहू ब्लाक कॉउसलर श्री सत्य प्रकाश प्रधान श्री खूबलाल साहू मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं रेडक्रास सचिव डॉक्टर यू एल कौशिक जिला शिक्षा अधिकारी अभय कुमार जायसवाल मूलसंजीवन एवं जिले के समस्त स्कूलों से आए रेडक्रॉस वालेंटियर्स,काउंसलर का इस प्रशिक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका रही l अतिथियों को स्मृति चिन्ह, रेडक्रास कैप, स्कार्फ लगाकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम संपादन व्यवस्था में श्रीमती कांति नायर मैडम डीपीएस स्कूल धमतरी का महत्वपूर्ण योगदान रहा l
प्रति ब्यूरो चीफ दैनिक सांध्य समाचार पत्र में प्रमुखता के साथ प्रकाशनार्थ प्रेषित । भवदीय सचिव इंडियन रेडक्रास सोसायटी
