Ad Code

Responsive Advertisement

*व्याख्याता अवध राम साहू को मिला राज्य स्तरीय शिक्षक कला प्रतिभा सम्मान*


छत्तीसगढ़ कला प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ द्वारा दिनांक 11.10.2025 को

उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों, समाजसेवियों, एवं मीडिया को राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया l इस अवसर पर धमतरी जिले से उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्याख्याता एवं रेडक्रॉस काउंसलर अवध राम साहू शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेघा को रेडक्रॉस एवं शैक्षणिक गतिविधि के क्षेत्र में पर्यावरण, स्वास्थ्य, सेवा, वृक्षारोपण, मतदाता जागरूकता, यातायात सुरक्षा, विभिन्न दिवसों से संबंधित राष्ट्रीय एकता, युवा दिवस, मानव अधिकार दिवस, रक्तदान, युवा सांसद, शैक्षणिक गतिविधियों एवं अन्य जागरूकता कार्यक्रम के लिए उत्कृष्ट कार्य करने हेतु अकादमी के द्वारा सम्मानित करते हुए सम्मान प्रमाण पत्र मेडल श्रीफल छाल से पुरुस्कृत करते हुए सम्मानित किया गया l जिसके लिए रेडक्रासजिला संगठक आकाश गिरी गोस्वामी चेयर पर्सन प्राप्ति वाशानी, वाइस चेयरपर्सन शिवा प्रधान, पूर्व राज्य सचिव प्रदीप कुमार साहू, सहायक नेत्र अधिकारी डॉ गुरुशरण साहू खोमन साहू खूबलाल मनोज साहू सत्य प्रकाश प्रधान होमेश्वर प्रसाद ,दुष्यंत एवं शिक्षक स्टाफ स्कूल के प्राचार्य श्री एस के साहू अमित कुमार कंवर कीर्ति लता साहू , दिलीप कुमार साहू भावना चावड़ा किरण साहू जयंत कुमार साहू प्रीतम लाल साहू टूकेश्वरी नंद कुमार गौतम साहू दीपेश, नंदकिशोर बनपेला शैलेंद्र कुमार, शाला विकास समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र साहू एवं सदस्य गण , एवं समस्त छात्र-छात्राओं शिक्षक के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई प्रेषित किया है l

Ad Code

Responsive Advertisement