धमतरी :- कोसरिया मरार पटेल समाज बारना राज(परिक्षेत्र) का कार्यकारणी बैठक सिरसिदा क़े पटेल भवन में सभापति कृपाराम पटेल व उपसभापति गणेशराम पटेल क़े अतिथ्य में सम्पन्न हुआ , बैठक का शुभारम्भ आराध्य देव प्रभु सियापति राजा रामचंद्र जी व आराध्य देवी माँ शाकँभरी जी की पूजा-अर्चना उपस्थित समाजजनो द्वारा किया गया, तत्पश्चात अतिथ्य व राज पदाधिकारियों का स्वागत व उदबोधन प्राप्त हुआ !
जिसमें पटेल समाज धमतरी क़े पूर्व जिलाध्यक्ष व संरक्षक मिश्रीलाल पटेल ने कहा की सामाजिक संगठन कों मजबूत करने क़े लिए संगठित होना व सामाजिक जनगणना आवश्यक हैं!
जी-जामगॉव राज क़े पूर्व राजाध्यक्ष बैशाखुराम पटेल ने कहा की ग्रामीण स्तर से प्रदेश स्तर तक सामाजिक संगठन पर एकता क़े साथ संगठित होकर सामाजिक हित में कार्य करने पर जोर दिया जिससे समाज का सर्वागीण विकास हो सके! पाटन राजाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा की बैठक केवल सामाजिक प्रकरणों क़े निराकरण तक सिमित नहीं होना चाहिए बल्कि समाज कों 01 नवीन दशा व दिशा देने क़े लिए होना चाहिए जिसके माध्यम से समाज में प्रेम सौहाद्र व एकता परिलक्षित हो !
बारना राजाध्यक्ष देवेंद्र पटेल ने ने कहा की समाज की सर्वागीन विकास में मातृ-शक्तियों व युवा शक्तियों का सहभागिता होना अत्यंत आवश्यक हैं, राजकीय स्तर पर अतिशीघ्र महिला एवं युवा प्रकोष्ठ का गठन करेंगे जिससे राजकीय संगठनात्मक व्यवस्था में मजबूती हों !
जिला सचिव पुरुषोत्तम पटेल ने कहा की वर्तमान परिपेक्षय की फिजूलखर्ची विवाह सामाजिक विकास में बाधक हैं समय की मांग हैं की अत्यधिक से अत्यधिक आदर्श विवाह सम्पन्न हों! आगामी माह 9 नवंबर कों प्रदेश संगठन क़े तत्वाधान में प्रदेश स्तरीय युवक युवती परिचय सम्मेलन पत्रिका विमोचन एवं 28 दिसंबर प्रदेश कर्मचारी प्रकोष्ठ क़े सानिध्य में प्रदेश स्तरीय सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित होना हैं जिसके अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार क़े साथ डाटा-विज्ञापन संकलन क़े लिए अपील किया!
सभापति कृपाराम पटेल ने बैठक का समापन व आभार प्रकट करते हुए कहा की पटेल समाज एक मेहनत कश समाज है जो विगत वर्षो से शैक्षिक धार्मिक राजनैतिक प्रशासनिक क़े साथ अन्य क्षेत्रो में भी आगे बढ़ रहें हैं , जो संगठन व समाज संगठित रूप से सक्रिय रहता है उसका विकास संभव है हमें औऱ भी सजग होकर कार्य करना हैं जिससे हमारे हमारे संगठन व समाज का विकास तीव्रगति से हो सके !
बैठक में प्राप्त आवेंदनो पर निराकरण किया गया एवं आय-व्यय की जानकारी दिया गया बैठक का सफल संचालन श्यामाचरण पटेल ने किया एवं सभा में प्रमुख रूप में बारना राज संरक्षक व सलाहकार किशन पटेल मदन पटेल रामचंद्र पटेल राधू पटेल युधिष्ठिर पटेल तुलसी पटेल अनिल कमलवंशी उत्तम पटेल तोरण पटेल गुरुदयाल पटेल शिवदयाल पटेल गिरधारी पटेल ओमप्रकाश पटेल भूपेंद्र पटेल व बारना राज उपाध्यक्ष तुलसी पटेल कोषाध्यक्ष हरिलाल पटेल अंकेक्षक भोज पटेल नीरज पटेल सहित सैकड़ो की संख्या में स्वजातीय बंधु व मातृ-शक्ति युवा साथियों उपस्थित रहें, उक्त जानकारी बारना राज मिडिया प्रभारी पुरुषोत्तम पटेल ने दिया!
