Ad Code

Responsive Advertisement

77 वें गणतंत्र दिवस हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया गुरु घासीदास बाबा चौक पर जगन्नाथ महिवाल द्वारा किया गया ध्वजारोहण


  ग्राम हसदा में आज गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है वहीं स्कूली बच्चों द्वारा देश प्रेम की भावना हृदय में बसा कर प्रभात फेरी के साथ ही साथ वीर शहीदों की जय जयकार के साथ निकाल कर प्रत्येक गलियों में ध्वजारोहण का कार्यक्रम किया जा रहा है 

जगन्नाथ महिवाल वार्ड क्रमांक 12 के पंच द्वारा गुरु घासीदास बाबा चौक में ध्वजारोहण किया गया पंच के द्वारा बताया कि

गणतंत्र दिवस क्या है और ये क्यों मनाया जाता है? भारत 15 अगस्त 1947 को आज़ाद हुआ था और 26 जनवरी 1950 को इसके संविधान को आत्मसात किया गया, जिसके तहत भारत देश को एक लोकतांत्रिक, संप्रभु और गणतंत्र देश घोषित किया गया. इसलिए हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है और बताया कि गणतंत्र दिवस हमारे देश का एक बहुत ही गौरवशाली दिन है 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ और हमारा देश एक गणराज्य बना इस दिन हम अपने संविधान निर्माताओं को याद करते हैं और देश के प्रति अपने कर्तव्यों को समझते हैं। गणतंत्र दिवस हमें समानता, स्वतंत्रता और भाईचारे का संदेश देता है इस कार्यक्रम में दयाराम महिवाल,धनेश्वर महिवाल, कैलाश कुमार मरकाम,ताराचंद सोनवानी ,इंद्र ताराचंद सोनवानी , मदन यादव ,प्यारी निषाद ,लीलाराम पटेल ,चंदू पटेल, सेवक पटेल ,परशु निषाद ,परशु साहू ,विश्राम घृतलहरे,जगदीश महिवाल एवं समस्त ग्रामवासियों व प्राथमिक शाला के छात्र-छात्राएं उपस्थित है

Ad Code

Responsive Advertisement