मगरलोड। कलेक्टर के निर्देशानुसार शिक्षा में नवाचार लाने, शिक्षकों के कार्य को सुविधाजनक बनाने, शैक्षिक कार्यों तथा शिक्षकों की नई गतिविधियों को साझा करने और शिक्षकों को शैक्षिक सहायता प्राप्त करने के लिए पूरे जिले में विनोबा ऐप सक्रिय किया गया है। विनोबा एप्स में माह जनवरी में बेहतर कार्य करने पर पोस्ट आफ मंथ के विजेता के लिए अशोक कुमार साहू शिक्षक माध्यमिक शाला हरदी को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय धमतरी में आर एन मिश्रा एडिशनल डीईओ सर, एवं एन के साहू सर एपीसी कार्यालय समग्र शिक्षा धमतरी द्वारा विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में सम्मानित किया।
विनोबा ऐप्स में जिला स्तरीय पोस्ट आफ मंथ के विजेता के रूप में मगरलोड विकासखंड से अशोक कुमार साहू माध्यमिक शाला हरदी, नगरी विकासखंड से अजय कुमार साहू शासकीय प्राथमिक शाला गोहननाला , धमतरी विकासखंड से धनेश्वरी गंगेश एवं कुरुद विकासखंड से अजय कुमार देवांगन प्राथमिक शाला दोहलापारा को सम्मानित किया गया। अशोक कुमार साहू इसके पूर्व माह जून 2025 में विकासखंड स्तर पर तथा माह सितंबर 2025 में जिला स्तर पर यह सम्मान प्राप्त कर चुके हैं। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में उपस्थित अधिकारियों, संकुल केंद्र बेलौदी के प्राचार्य वेद कुमार साहू, डायमन ध्रुव, रेमन लाल धृतलहरें, मनोज कुमार साहू, ओमप्रकाश साहू, संतोष कुमार साहू, घनश्याम यादव, केशर कुमार साहू, कामता प्रसाद, उत्तम साहू, दानिक राम यादव, ओम प्रकाश साहू, सीमा साहू, प्रमिला कंवर, नोहर सिंह कंवर, शैलेंद्र कश्यप एवं विकासखंड तथा संकुल के विभिन्न शिक्षक साथियों द्वारा शुभकामनाएं दी गई । यह पुरस्कार शिक्षा में गुणवत्ता और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए प्रदान किया जाता है।

